इंस्टाग्राम पर @thereptilezoo हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैंImage Credit source: Instagram/@thereptilezoo
सोचिए, अगर आपके सामने 110 किलो (करीब 250 पाउंड) का भारी-भरकम मगरमच्छ आ जाए, तो आपकी क्या हालत होगी? जाहिर है, पसीने छूट जाएंगे. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. इसमें एक महिला ने इतने बड़े खतरनाक मगरमच्छ को ऐसे उठाया हुआ है जैसे कोई छोटा सा खिलौना या पालतू कुत्ता हो.
कौन है यह दिलेर महिला?
यह हैरान करने वाला वीडियो कैलिफोर्निया के मशहूर ‘द रेप्टाइल जू’ का है. वीडियो में जो महिला नजर आ रही हैं, उनका नाम जूलियट ब्रुअर (Juliette Brewer) है और वह मशहूर रेप्टाइल एक्सपर्ट जे ब्रुअर की बेटी हैं.
जिस विशाल मगरमच्छ को जूलियट ने गोद में उठाया है, उसका नाम ‘डार्थ’ (Darth Gator) है. वह सालों से इस मगरमच्छ की देखभाल कर रही हैं. दोनों के बीच ऐसा भरोसा और प्यार है कि जब जूलियट उसे उठाती हैं, तो खतरनाक मगरमच्छ भी बिल्कुल शांत रहता है.
लोगों के मजेदार और हैरान करने वाले रिएक्शंस
इंस्टाग्राम पर @thereptilezoo हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग जूलियट की हिम्मत और कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, बहन इनसे दूर रहो, वरना कब लपक लेंगे पता भी नहीं चलेगा. दूसरे यूजर ने कहा, मैं जिंदगी में कभी इतना बहादुर नहीं बन सकता.
जरूरी चेतावनी
भले ही वीडियो में जूलियट और मगरमच्छ की दोस्ती देखकर यह आसान लग रहा हो, लेकिन जूलियट खुद मानती हैं कि डार्थ एक जंगली जानवर है. बिना किसी प्रोफेशनल ट्रेनिंग या एक्सपर्ट की देखरेख के ऐसा खतरनाक स्टंट बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है. यह भी पढ़ें: मौत से खेल गया यह शख्स, किंग कोबरा को यूं किया Kiss; वायरल वीडियो देख कांप जाएगी रूह!
अब देखिए ये वायरल वीडियो
