सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा यह इल्यूजन चैलेंजImage Credit source: YouTube
अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं जो अच्छे-अच्छों का सिर घुमा देती हैं. इन तस्वीरों को सिर्फ टाइम पास नहीं, बल्कि दिमाग और आंखों की बेहतरीन कसरत माना जाता है. अगर आपको भी छोटी-छोटी पहेलियां सुलझाना पसंद है, तो आज का यह ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) चैलेंज सिर्फ आपके लिए है.
क्या है इस वायरल तस्वीर का रहस्य?
इन दिनों इंटरनेट पर एक खूबसूरत तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें नीले आसमान में एक पक्षी उड़ता हुआ और आसपास हरे-भरे पेड़-पौधे नजर आ रहे हैं. पहली नजर में देखने पर दोनों तस्वीरें बिल्कुल एक जैसी लगती हैं, लेकिन असली खेल यहीं छिपा है. इन दोनों तस्वीरों के बीच कुल 5 अंतर छिपे हैं.
चैलेंज ये है कि आपको सिर्फ 10 सेकंड में सारे अंतर ढूंढने हैं. अब नीचे दी गई तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए क्या आपको वो पांचों अंतर दिखे? तो भैया देर किस बात की, आपका समय शुरू होता है अब! अरे, अरे…जल्दी कीजिए, समय निकला जा रहा है. हमें लगता है कि आपने सारे अंतर ढूंढ निकाले होंगे.

Image Credit: YouTube
क्या वाकई तेज है आपकी नजर?
अगर आपने सभी अंतर ढूंढ लिए, तो मानकर चलिए कि आपकी आंखें सचमुच किसी बाज की तरह बेहद तेज हैं और आपका फोकस कमाल का है.अगर आप नहीं ढूंढ पाए, तो निराश होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐसी पहेलियां दिमाग को उलझाने के लिए ही बनाई जाती हैं.
अगर आप भी उन 5 अंतरों को नहीं ढूंढ पाए, तो परेशान न हों, नीचे दिए गए जवाब से आप आसानी से देख सकते हैं कि वे फर्क कहां छिपे थे.
- पक्षी के पंखों के डिजाइन में हल्का सा बदलाव
- पीछे दिख रहे एक पेड़ की शाखा या पत्तियों का अंतर
- आसमान में तैरते बादलों की शेप में अंतर
- नीचे की जमीन या झाड़ियों की बनावट में फर्क
- एक पेड़ के तने पर बने छोटे से निशान का अंतर
क्या आपने तय समय में इन पांचों अंतरों को ढूंढ लिया था? अगर जवाब हां है, तो हमें हमारे फेसबुक पेज पर कमेंट करके जरूर बताएं.
Image Credit: YouTube