‘नौकरी छीनी नहीं, मेहनत से कमाई है!’ US में रहने वाले भारतीय का वायरल वीडियो, जो हर प्रवासी को देखना चाहिए

अमेरिका में रहने वाले भारतीय शख्स के दो टूक जवाब ने मचाई इंटरनेट पर सनसनीImage Credit source: Instagram/@yuvaanibanez

अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. इस वीडियो में उन्होंने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो अक्सर यह रोना रोते हैं कि भारतीय उनकी नौकरियां छीन रहे हैं.

युवान इबानेज गारवारे (Yuvaan Ibañez Garware) नाम के इस शख्स ने दो टूक कहा कि नौकरी किसी ने छीनी नहीं है, बल्कि वह ऐसे इंसान को मिली है जो ज्यादा मेहनत करने के लिए तैयार था. उन्होंने साफ किया कि विदेश में रहना और करियर बनाना आसान नहीं होता. वहां कड़े वीजा नियम, अलग कल्चर और बिना किसी जान-पहचान के शून्य से शुरुआत करनी पड़ती है.

गारवारे ने आगे कहा कि सॉफ्टवेयर या मेडिकल जैसे क्षेत्रों में जगह पाने के लिए रातों-रात कुछ नहीं मिलता, इसके लिए सालों की कड़ी पढ़ाई और खास हुनर की जरूरत होती है. कई ऐसी नौकरियां भी होती हैं जिन्हें स्थानीय लोग करना नहीं चाहते, लेकिन प्रवासी अपनी मेहनत के दम पर उन्हें भी खुशी-खुशी अपनाते हैं.

उन्होंने गर्व से कहा कि भारतीय लोग दुनिया में सबसे ज्यादा जल्दी किसी भी माहौल में ढलने वाले होते हैं. इंटरनेट पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और यूजर कह रहे हैं कि बात में पूरा दम है क्योंकि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



Exit mobile version