न ड्राइवर, न इंसान! अमेरिका में फूड डिलीवरी रोबोट देख हैरान हुए देसी माता-पिता; रिएक्शन ने जीता दिल

जब पहली बार सामने से गुजरा फूड डिलीवरी रोबोटImage Credit source: Instagram/@thatbrownbanni.usa

अमेरिका के न्यू जर्सी में रहने वाले एक भारतीय परिवार का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. प्रियंका नाम की महिला जब अपने माता-पिता को जर्सी सिटी के इंडिया स्क्वायर पर घुमाने ले गई थीं, तब वहां एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सबका ध्यान खींच लिया.

अमेरिका की सड़कों पर दिखा फ्यूचर

दरअसल, सड़क पर चलते-चलते अचानक उनके पास से एक बिना ड्राइवर वाला फूड डिलीवरी रोबोट गुजरा. पहियों पर चलने वाले इस छोटे से डिब्बे को बिना किसी इंसान के चलते देख माता-पिता हैरान रह गए. वायरल हो रहे इस वीडियो में उनके चेहरे पर गजब की हैरानी, एक प्यारी सी उलझन और तकनीक को लेकर बच्चों जैसी जिज्ञासा साफ नजर आ रही है.

दोनों मुड़कर लगे रोबोट को देखने

वीडियो में आप देखेंगे कि जैसे ही रोबोट उनके पास से निकला, दोनों मुड़कर उसे निहारने लगे. उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि कोई मशीन बिना ड्राइवर के सड़क पर अकेले चल सकती है और लोगों तक खाना डिलीवर कर सकती है.

देसी कपल का रिएक्शन वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @hatbrownbanni.usa नाम के अकाउंट से शेयर हुआ कुछ ही सेकंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस देसी कपल की मासूमियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं. विदेश जाकर वहां की आधुनिक तकनीक को पहली बार देखने पर आने वाले ऐसे शुद्ध और स्वाभाविक रिएक्शन लोगों का दिल जीत रहे हैं.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



Exit mobile version