बिहारः छपरा में प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण का प्रयास, चलती कार से कूदकर बचाई जान, नीतीश सरकार पर उठे सवाल

बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे नीतीश सरकार में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चिंताएं बढ़ गई हैं। यह घटना 17 दिसंबर की देर रात घटी, हालांकि डॉक्टर की सूझबूझ के कारण अपराधी अपने मंसूबे को अंजाम देने में नाकाम रहे।

नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, जाने-माने चिकित्सक डॉ. सजल कुमार रात करीब 10:20 बजे साधना पुरी स्थित अपने क्लिनिक से घर लौट रहे थे, तभी चार-पांच हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया। डॉ. कुमार ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने उन्हें जबरदस्ती उनकी कार में धकेल दिया, गाड़ी पर कब्जा कर लिया, और उन पर और उनके ड्राइवर के साथ मारपीट शुरू कर दी।

Exit mobile version