बिहार में मौलाना का महापाप, 15 साल की छात्रा को बनाया हवस का शिकार; अरेस्ट, Bihar Hindi News

बिहार के दरभंगा जिले में एक मौलाना ने बच्ची के साथ रेप किया है। मौलाना के महापाप  से यहां इलाके के लोग सन्न रह गए हैं। इस मामले में पीड़िता के बयान पर केस दर्ज किया गया है। 

बिहार के दरभंगा जिले में एक मौलाना का महापाप सामने आयाा है। यहां घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चों को पढ़ाने वाले मौलाना ने 15 वर्षीया छात्रा से दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता के पिता के आवेदन पर शुक्रवार देर रात घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। एफआईआर के करीब आठ घंटे बाद पुलिस ने आरोपित मौलाना जैनुल आबेदीन को अलीनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। पुलिस प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की जांच के साथ साक्ष्य भी जुटा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित बिरौल थाना क्षेत्र के रूपनगर निवासी जैनुल आबेदीन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दूसरे दिन नदी से बरामद किया गया किशोर का शव

इधर दरभंगा जिले के ही कुशेश्वरस्थान के पूर्वी प्रखंड के गईजोरी के पास रकठी घाट पर गत सात अगस्त को भैंस को नहाने के दौरान डूबे किशोर का शव शनिवार को घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार दरभंगा व सहरसा एसडीआरएफ की चार टीमों ने सात घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को बरामद किया। पूर्वी सीओ राकेश रोशन भारती ने बताया कि शनिवार सुबह नौ बजे दरभंगा एवं सहरसा जिले की दो-दो एसडीआरएफ की टीमों ने शव की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर बुढ़िया सुकराती के पास घटना के 25 घंटे बाद शव को बरामद किया।

शव मिलने के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया। मां सुनार देवी शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रो पड़ी। इससे वहां का वातावरण गमगीन हो गया। इधर, मौके पर उपस्थित नदी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मालूम हो कि रकठी निवासी संजय ठाकुर का पुत्र गौतम कुमार गईजोरी के पास कोसी नदी में भैंस धोने के दौरान पानी की तेज धारा में बह गया था।

Exit mobile version