बीवी की हत्या कर मांग में भरा सिंदूर, फिर फंदे से लटककर दी जान; भाई-बहन की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, Uttar-pradesh Hindi News

कानपुर में लव मैरिज के तीन महीने के भीतर ही पति ने दुपट्टे से गला कसकर पत्नी की हत्या कर दी। फिर सिंदूर से मांग भरकर खुद भी फंदे से लटक गया। रिश्ते में दोनों चचेरे भाई-बहन लगते थे। दरअसल, दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी।

पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद उसकी मांग में सिंदूर भरा, फिर फंदे से लटककर जान दे दी

UP Crime News: यूपी के कानपुर से एक से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां लव मैरिज के तीन महीने के भीतर ही पति-पत्नी की मौत हो गई। दरअसल, किराये के कमरे में पति ने दुपट्टे से गला कसकर पत्नी की हत्या कर दी। फिर सिंदूर से मांग भरकर खुद भी फंदे से लटक गया। रिश्ते में दोनों चचेरे भाई-बहन लगते थे। दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पत्नी का शव जमीन पर जबकी पति का शव फंदे से लटकता मिला। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ये घटना बर्रा-7 का है। सचेंडी के कला का पुरवा के रहने वाले 22 वर्षीय सौरभ सविता उर्फ टोनी का घर के सामने रहने वाले 18 वर्षीय रानी उर्फ शालिनी से तीन साल से प्रेम संबंध थे। शालिनी रिश्ते में उसकी चचेरी बहन लगती थी। रानी के बर्रा आठ निवासी मौसा कृष्ण कुमार ने बताया कि तीन महीने पहले दोनों ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज कर लिया था। चूंकि परिजन शादी के खिलाफ थे, इसलिए दोनों दिल्ली चले गए। पांच दिन पहले ही दोनों शहर लौटे और बर्रा-सात एस ब्लॉक निवासी होजरी कारोबारी ज्ञान सिंह के मकान की तीसरी मंजिल पर किराये पर कमरा लेकर रहने लगे थे।

मृतका के मौसा के मुताबिक मंगलवार दोपहर मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाली बुजुर्ग नीलम कपड़े सुखाने छत पर जा रही थी। इसी दौरान उनकी नजर सौरभ के कमरे की खुली खिड़की पर पड़ी तो रानी का शव चटाई पर पड़ा देखा, जबकि सौरभ का शव पंखे से लटक रहा था। उन्होंने भूतल में रहने वाले मकान मालिक ज्ञान सिंह को घटना की सूचना दी। ज्ञान सिंह ऊपर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। उनकी सूचना पर डीसीपी साउथ, एसीपी नौबस्ता बर्रा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। डीसीपी साउथ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पत्नी की गला घोटकर हत्या के बाद आत्महत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

पत्नी की मांग भरने के बाद दी जान

फॉरेंसिक टीम दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो जमीन पर सिंदूर फैला हुआ था। पास में सिंदूर की डिब्बी भी पड़ी थी। मृतक रानी की मांग में सामान्य से अधिक सिंदूर भरा हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या करने के बाद सौरभ ने पहले मांग भरी और फिर खुद जान दे दी। फोरेंसिक टीम को जांच के दौरान मृतक सौरभ के दाहिने हाथ में भी सिंदूर लगा हुआ मिला है।

शादी के बाद पहुंचे थे थाने

डीसीपी साउथ ने बताया कि एक अप्रैल को सौरभ और रानी प्रेम विवाह करने के बाद सचेंडी थाने पहुंच गए थे। यहां दोनों के बयान दर्ज किए गए। परिजनों को भी बुलाया गया था। चूंकि दोनों बालिग थे ऐसे में उनके बयान दर्ज करने के बाद सुरक्षा देकर जाने दिया गया था।

Exit mobile version