हाथी का हैरान करने वाला वीडियो Image Credit source: Instagram/aesthetic_voyager_
जंगल जंगली जानवरों का घर है, लेकिन इंसानों की लापरवाही धीरे-धीरे उनके इस घर को भी गंदा कर रही है. लोग अपने घरों को साफ-सुथरा रखने के लिए तो काफी मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार घर से निकलने वाला कूड़ा ऐसी जगह फेंक देते हैं, जहां उसका असर बेजुबान जानवरों पर पड़ता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी परेशानी को दिखाता है. इसमें एक हाथी जंगल के किनारे पड़े कूड़े में खाना तलाशता और उसे खाते हुए नजर आ रहा है. इस नजारे ने इंटरनेट पर लोगों को भावुक कर दिया है.
इंस्टा पर Aesthetic_voyager_ नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में एक हाथी जंगल के पास दिखाई देता है. आमतौर पर हाथियों को जंगल में घूमते, पेड़ों के पत्ते खाते और अपने झुंड के साथ समय बिताते देखा जाता है, लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो की कहानी थोड़ी अलग है. हाथी जंगल के किनारे जमा कूड़े के बीच अपना खाना ढूंढ रहा है. वहां बड़ी मात्रा में कचरा पड़ा हुआ है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसी ने इसे वहां फेंका होगा.
जंगल के किनारे कूड़े में खाना ढूंढता दिखा हाथी
वीडियो शेयर करने वाले ने भी इस नजारे पर दुख जताया. उन्होंने बताया कि हाथी को देखकर खुशी तो हुई, लेकिन उसे कूड़े में खाना तलाशते देख मन उदास हो गया. उन्होंने हाथी की मदद करने की कोशिश भी की, मगर उनकी कोशिश कामयाब नहीं हो सकी. इसी के साथ उन्होंने एक जरूरी बात कही कि जंगल जानवरों का घर है, कूड़ेदान नहीं.
वीडियो में दिख रहे इस अनुभव के बारे में हैरी मल्होत्रा ने भी बताया. उनके मुताबिक, एक दिन घर लौटते समय उन्हें रास्ते में हाथी दिखाई दिया. उसे देखकर वह खुश हुए, लेकिन जब उनकी नजर हाथी पर पड़ी, तो वह कूड़े के ढेर में खाने की चीजें ढूंढ रहा था. यह देखकर उन्हें काफी बुरा लगा.
हाथी की हालत देखकर हैरी ने सोचा कि क्यों न उसे कुछ खाने के लिए दिया जाए. वह उसके लिए केले लेने पहुंचे, लेकिन उन्हें केले नहीं मिल पाए. इसके बाद वह हाथी के लिए बन लेकर वापस आए. हालांकि, जब उन्होंने हाथी के पास जाने की कोशिश की, तो वह डर गया और वापस जंगल की ओर चला गया.
इस तरह हैरी की मदद करने की कोशिश तो पूरी नहीं हो सकी, लेकिन उनका यह अनुभव इंसानों के सामने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा करता है. आखिर जंगलों के आसपास कूड़ा फेंककर हम उन जानवरों के लिए कैसी मुश्किलें पैदा कर रहे हैं, जिनका उस गंदगी से कोई लेना-देना नहीं है?
यह भी पढ़ें: Viral Video: खूबसूरत साड़ी, कमाल के ठुमके और शानदार एक्सप्रेशंस, स्टेप्स से लेकर चेहरे के एक्सप्रेशंस तक सब कुछ है खास
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने कहा कि लोगों को सिर्फ अपना घर साफ रखना होता है, चाहे बाहर कितनी भी गंदगी क्यों न फैल जाए. वहीं, एक दूसरे यूजर ने यह भी कहा कि जंगली जानवरों को अपने मन से खाना खिलाना सही नहीं है. एक अन्य यूजर ने वीडियो देखकर दुख जताया.
यहां देखिए वीडियो
