बेहोश समझकर पास गया अफसर, तभी कहर बनकर टूट पड़ा तेंदुआ; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

रेस्क्यू के दौरान घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर बोला हमलाImage Credit source: X/@Deadlykalesh

जब मौत सामने खड़ी हो और आप उसे बचाने की कोशिश कर रहे हों, तो क्या हो? कर्नाटक के दावणगेरे हाईवे पर कुछ ऐसा ही डरावना मंजर देखने को मिला, जहां कार की टक्कर से घायल एक तेंदुआ रेस्क्यू टीम पर ही आक्रामक हो बैठा. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं.

हाईवे पर लाचार दिखा घायल तेंदुआ

कर्नाटक के दावणगेरे में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तेंदुआ बुरी तरह घायल हो गया था. वह सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़ा हुआ था. जब वन विभाग की टीम को इसकी सूचना मिली, तो वे तुरंत उसे बचाने और सुरक्षित इलाज के लिए ले जाने के वास्ते मौके पर पहुंच गए.

बेहोशी की दवा का असर होने से पहले हुआ हमला

वन कर्मियों ने तेंदुए को सुरक्षित काबू में करने के लिए उसे बेहोशी की दवा का इंजेक्शन दिया. टीम को लगा कि जानवर शांत हो चुका है, लेकिन दवा का असर पूरी तरह से फैल पाता, उससे पहले ही तेंदुए ने अचानक अपनी दिशा बदली. वह पूरी ताकत से सीधे एक वन अधिकारी पर झपट पड़ा और उसे जमीन पर पटक दिया.

साथियों की सूझबूझ से बची जान

अचानक हुए इस जानलेवा हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई. साथी कर्मचारियों ने बिना एक पल गंवाए तुरंत मोर्चा संभाला और डंडों की मदद से तेंदुए का ध्यान भटकाया. किसी तरह अधिकारी अपनी जान बचाकर वहां से उठने में कामयाब रहे, जबकि घायल तेंदुआ रेंगते हुए सड़क के किनारे घास वाली झाड़ियों की तरफ निकल गया.

आखिरकार अस्पताल पहुंचाया गया जानवर

मुश्किल हालात के बावजूद वन विभाग की टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए आखिरकार तेंदुए को सुरक्षित अपने कब्जे ले लिया. उसे इलाज के लिए नजदीकी पशु चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसकी चोटों का इलाज जारी है.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



Exit mobile version