10,000 फीट से गिरी स्काईडाइवर, फिर भी बच गई जान; वीडियो देख कांप जाएगी रूह

हॉली विफेन ने ‘ट्रैकिंग’ ग्रुप स्काईडाइविंग में हिस्सा लिया था.Image Credit source: X/@triffic_stuff_/Gofundme

10 हजार फीट की ऊंचाई और नीचे जमीन…सोचकर ही दिल दहल जाता है. अगर पैराशूट धोखा दे जाए, तो बचना नामुमकिन है. लेकिन यूके में एक महिला के साथ ऐसा चमत्कार हुआ जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है. इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी यह महिला जिंदा बच गई. सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए.

दिल दहला देने वाला ये हादसा नॉटिंघम के लैंगर एयरफील्ड में हुआ. डेवोन के ओकहैम्पटन की रहने वाली 35 साल की हॉली विफेन (Holly Wiffen) अपने दोस्तों के साथ स्काईडाइविंग करने गई थीं. सभी 12 हजार फीट की ऊंचाई से प्लेन से कूदे थे.

हवा में ही बेहोश होकर गिरने लगीं

मिरर यूके की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हवा में ही ट्रैकिंग करते वक्त एक दूसरे स्काईडाइवर का पैर जोर से हॉली के सिर पर लग गया. टक्कर इतनी तेज थी कि हॉली हवा में ही बेहोश हो गईं और 150 की स्पीड से नीचे गिरने लगीं. उनके साथी ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, पर पकड़ नहीं पाया.

पेड़ ने बचा ली जान

किस्मत अच्छी थी कि नीचे एक घना पेड़ था. हॉली सीधे जमीन पर गिरने की जगह पेड़ से टकरा गईं. पेड़ की टहनियों ने गिरने की रफ्तार को कम कर दिया और उनकी जान बच गई. जब होश आया तो वो जमीन पर पड़ी थीं और उनका पैर मुड़ा हुआ था.

होश आते ही बोली- फिर करूंगी स्काईडाइविंग

इस हादसे में हॉली की रीढ़ की हड्डी टूट गई और पैर में भी गंभीर चोटें आईं. हालांकि, मौत को इतने करीब से देखने के बाद भी हॉली का हौसला नहीं टूटा है. उनका कहना है कि ठीक होते ही वो दोबारा स्काईडाइविंग करेंगी.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



Exit mobile version