विदेशी कपल का ट्रेन एक्सपीरियंस वायरल
क्या आपने कभी सोचा है कि विदेशी जब पहली बार भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं, तो उनका रिएक्शन कैसा होता है? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक डच-मोल्डोवन ट्रैवल कपल का वीडियो आग की तरह फैल रहा है. सिर्फ 6 यूरो यानी करीब 660 रुपए में दिल्ली से आगरा की AC ट्रेन में सफर करने वालीं निको और उनके पार्नटर वेस ने भारतीय रेलवे के अनुभव को कुछ इस अंदाज में बयान किया है कि हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है.
महज 660 रुपए में AC केबिन का सुखद अनुभव
ताजमहल का दीदार करने के लिए इस विदेशी कपल ने दिल्ली से आगरा के बीच की दो घंटे की दूरी तय करने के लिए 2AC कोच चुना था. निको ने बताया कि उन्हें बोगी और अपनी सीटें ढूंढने में थोड़ी मशक्कत जरूर करनी पड़ी, लेकिन जब वे अंदर पहुंचे तो उनका डर खुशी में बदल गया. कोच में दो आरामदायक बिस्तर, प्राइवेसी के लिए पर्दे, शानदार एयर कंडीशनिंग और शीशा देखकर वे हैरान रह गए. कपल को उम्मीद थी कि एक्सपीरियंस बहुत खराब होगा, लेकिन 6 यूरो की इस किफायती कीमत में उन्हें यह डील बेहद जोरदार लगी.
ट्रेन के टॉयलेट्स ने उड़ाए होश
इस विदेशी कपल का सफर आरामदायक रहा, लेकिन ट्रेन के टॉयलेट्स ने उन्हें पूरी तरह डरा दिया. निको ने टॉयलेट्स को बहुत गंदा बताया और कहा कि गनीमत थी कि सफर सिर्फ दो घंटे का था, वरना इतने गंदे बाथरूम के साथ लंबा सफर काटना उनके लिए नामुमकिन सा हो जाता. इसके अलावा उन्होंने ट्रेन में मिलने वाले खाने को लेकर भी सावधानी बरती और वेंडर्स से कुछ खाने का जोखिम नहीं उठाया.
हालांकि, असली ड्रामा तब शुरू हुआ जब ट्रेन आगरा स्टेशन पहुंची. स्टेशन पर भारी भीड़ और अफरा-तफरी देखकर निको इतनी डर गईं कि उन्होंने मजाक-मजाक में कहा, मुझे आगरा से बाहर निकाल देंगे. @boutique.diaries के इस 43 सेकंड के इंस्टाग्राम वीडियो ने देखते ही देखते इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और लोग इस पर जमकर अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं.
यहां देखिए वायरल वीडियो
