भूकंप के मलबे में फोटोशूट? लोग बोले- ‘लाइक्स के भूखे’, मॉडल ने दिया करारा जवाब!

पनामा की मशहूर इन्फ्लुएंसर ग्रेसी बॉनImage Credit source: Instagram/@graciebon

हाल ही में पनामा में आए भयानक भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर एक अलग ही तहलका मच गया है. पनामा की जानी-मानी और लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर ग्रेसी बॉन (Gracie Bon) उस वक्त बुरी तरह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं, जब उन्होंने तबाही के मलबे के सामने खड़े होकर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर दीं. लोग उन्हें आड़े हाथों लेते हुए पूछ रहे हैं कि क्या आपदा के वक्त भी लोग सिर्फ लाइक्स और फोटोशूट के बारे में ही सोच सकते हैं?

क्या था पूरा विवाद और क्यों भड़के लोग?

बीते दिनों दक्षिणी पनामा में आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी. इस आपदा में कई इमारतें जमींदोज हो गईं और हजारों लोगों को सड़कों पर आना पड़ा. इसी बीच 11 अक्टूबर को मॉडल ग्रेसी बॉन ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह पूरी तरह तबाह हो चुकी इमारतों के मलबे के बीच पोज देती नजर आईं.

उनकी इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. यूजर्स ने उन्हें घेरते हुए कहा कि वह देश के इस गंभीर दर्द को एक फोटोशूट का जरिया बना रही हैं. एक यूजर ने यहां तक कह डाला, मदद करना है या सिर्फ कैमरे के सामने पोज देकर लाइक्स बटोरने हैं?

आलोचनाओं पर ग्रेसी बॉन का तीखा पलटवार

चारों तरफ से घिरने के बाद ग्रेसी बॉन ने एक वीडियो जारी कर आलोचकों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा पनामा की असली और जमीनी हकीकत दुनिया के सामने लाने का था, क्योंकि मीडिया केवल शहरों की खूबसूरत तस्वीरें दिखा रहा था.

ग्रेसी ने अपने 1.2 करोड़ फॉलोअर्स को समझाते हुए कहा, मैं कोई पोज नहीं दे रही थी, बस उस तस्वीर में खुद इसलिए नजर आ रही हूं ताकि मेरे होने से पोस्ट की रीच और एंगेजमेंट बढ़े. जब लोग ध्यान देंगे, तभी मैं उन बेघर हुए परिवारों के लिए संसाधन जुटा पाऊंगी और उनके घर का पुनर्निर्माण करवा पाऊंगी. इससे मुझे एक पैसा भी नहीं मिल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग परिवारों को सब कुछ तबाह होते देखने से ज्यादा एक फोटो को देखकर ज्यादा गुस्सा हो रहे हैं.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय TV9 भारतवर्ष के डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं और ट्रेंडिंग टीम को लीड कर रहे हैं. पत्रकारिता में उन्हें 15 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान उन्होंने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों में काम किया है.

उनके करियर की शुरुआत 2009 में भोपाल के पीपुल्स समाचार से हुई थी, जहां उन्होंने प्रिंट मीडिया की बारीकियां सीखीं. इसके बाद वे लंबे समय तक दैनिक भास्कर ग्रुप से जुड़े रहे. यहां उन्होंने अखबार और वेबसाइट दोनों पर अहम जिम्मेदारियां निभाईं, जिससे उन्हें पुराने और नए दोनों तरह के मीडिया का अच्छा अनुभव मिला.

फिर उन्होंने अहमदाबाद के जानो दुनिया न्यूज चैनल में काम किया और टीवी मीडिया को समझा. फिलहाल वे TV9 भारतवर्ष में डिजिटल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं.

अभिषेक को देश-दुनिया की राजनीति, विदेशी मामलों और वैश्विक कूटनीति की गहरी समझ है. वे खबरों का बारीक विश्लेषण करते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को भी अच्छी तरह समझते हैं.

उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि लोगों को ऐसा सच्चा और अलग कंटेंट देना है जो उनकी सोच को बड़ा बनाए और हर मुद्दे को साफ नजरिए से देखने में मदद करे.

काम से समय मिलने पर उन्हें घूमना पसंद है. वह अक्सर पहाड़ों की शांत वादियों में जाना पसंद करते हैं.

Read More



Exit mobile version