मेट्रो में सीट का झंझट खत्म! बुजुर्ग ने निकाला ऐसा जुगाड़, DMRC वाले भी सोच में पड़ गए कि टिकट के साथ स्टूल भी दें क्या?

अंकल ने बैठाया तगड़ा जुगाड़Image Credit source: Instagram/mini_vlog_metro

मेट्रो में रोज सफर करने वालों से पूछो तो वो बताएंगे कि भीड़ में एक खाली सीट मिल जाना किसी जैकपॉट से कम नहीं लगता. पीक आवर्स में जब डिब्बा पूरा भरा हो और पैर रखने तक की जगह मुश्किल से मिले, उस वक्त बैठने की सीट मिल जाए तो मानो किस्मत खुल गई हो. लेकिन एक बुजुर्ग सज्जन ने इस पूरी दिक्कत का ऐसा तोड़ निकाला कि उन्हें देखकर आसपास खड़े लोग भी हैरान रह गए.

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ये बुजुर्ग मेट्रो के अंदर खड़े दिखाई देते हैं. उनकी पीठ पर एक छोटा बैग लदा हुआ था. थोड़ी देर खड़े रहने के बाद उन्होंने बैग को खोला और उसमें से एक छोटा-सा फोल्डिंग प्लास्टिक स्टूल बाहर निकाला. फिर बड़े इत्मीनान से, बिना किसी हिचकिचाहट के, उन्होंने उस स्टूल को खोला, उसे मेट्रो के फर्श पर टिकाया और आराम से उस पर बैठ गए.

मेट्रो में अंकल ने चलाया जुगाड़

इस पूरे नजारे को देखकर वहां मौजूद बाकी यात्री तो बस देखते ही रह गए. एक तरफ लोग किसी सीट के खाली होने की उम्मीद में इधर-उधर नजरें दौड़ा रहे थे, दूसरी तरफ इन अंकल जी ने पहले से ही अपने बैठने का जुगाड़ अपने साथ ला रखा था. स्टूल पर जमने के बाद उन्होंने आराम से अपना मोबाइल निकाला, कानों में हेडफोन लगाए और अपनी दुनिया में मस्त होकर सफर का मजा लेने लगे.

उनकी यह अदा कुछ ऐसी थी मानो भीड़ भरी मेट्रो में सीट को लेकर होने वाली टेंशन से उन्होंने बहुत पहले ही पीछा छुड़ा लिया हो. उनका यह स्टाइल, उनका सुकून और बेफिक्री देखने वालों का ध्यान खींचे बिना नहीं रह पा रही. ये दिलचस्प वीडियो इंस्टाग्राम पर mini_vlog_metro नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो पोस्ट होते ही लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने इसे असली जुगाड़ तकनीक बताया तो किसी ने लिखा कि यही तो असली समझदारी है. कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अब वो भी अपने बैग में ऐसा स्टूल रखना शुरू कर देंगे, ताकि सफर के दौरान सीट की चिंता ही खत्म हो जाए.

यह भी पढ़ें: Viral Video: गमछा बांधा, बाइक उठाई, स्टाइल में निकला रहा था चोर , फिर मालिक ने ऐसा तंज कसा कि निकल गई हवा

कुछ लोगों ने इस पर सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए, यह कहते हुए कि भीड़भाड़ वाली जगह पर फर्श पर स्टूल रखकर बैठना बाकी यात्रियों के लिए असुविधा या दिक्कत का कारण बन सकता है. लेकिन ज्यादातर लोगों ने इस वीडियो को हल्के-फुल्के अंदाज में लिया और बुजुर्ग की सूझबूझ की जमकर तारीफ की.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं. अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More



Exit mobile version