जब ‘सेल्फ डिफेंस’ में उतरा रावणImage Credit source: X/@vaylasingh
दशहरा और रावण दहन का मौका हो और कुछ मजेदार न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है? सोशल मीडिया पर आजकल रावण दहन का एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी. आमतौर पर रावण दहन के वक्त आतिशबाजी आसमान में या पुतले के इर्द-गिर्द होती है, लेकिन इस बार रावण ने जैसे सीधे जनता पर ही मोर्चा खोल दिया हो. पुतले में आग लगते ही उससे ऐसे रॉकेट छूटे कि पूछिए ही मत. यह वीडियो क्लिप लगभग हर साल दशहरा के अवसर पर वायरल होता है. आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो.
जब जलते ही गुस्से में आ गया रावण, भीड़ पर दागने लगा रॉकेट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @vaylasingh हैंडल से एक बेहद दिलचस्प वीडियो शेयर किया गया है. इस 21 सेकंड की छोटी सी क्लिप में दिखाया गया है कि जैसे ही प्रभु श्रीराम के गेटअप में एक शख्स रावण के पुतले में आग लगाता है, वैसे ही पुतला खुद पर हुए हमले का बदला लेने के मूड में आ जाता है.
शायद इस बात का अंदाजा वहां मौजूद किसी भी शख्स को नहीं था कि रावण ‘सेल्फ डिफेंस’ में उन पर ही रॉकेट दागने लगेगा. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रावण के भीतर से एक के बाद एक कई रॉकेट सीधे भीड़ की तरफ छूटने लगते हैं. इस क्लिप को देखकर ऐसा लगता है मानो रावण सचमुच गुस्से में आकर जनता पर अपने ‘अग्निबाण’ बरसा रहा हो.
सोशल मीडिया पर खूब मौज ले रही पब्लिक
रॉकेट की इस अचानक हुई बौछार से वहां अफरा-तफरी मच गई. वीडियो में रामलीला के किरदार निभा रहे कलाकारों और आम जनता को अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते हुए साफ देखा जा सकता है. गनीमत यह रही कि इस विचित्र हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन वायरल क्लिप के साथ लगा बैकग्राउंड म्यूजिक इस पूरे दृश्य को और भी ज्यादा कॉमिक बना रहा है, जिसे देखकर इंटरनेट की पब्लिक अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रही है.
इंटरनेट यूजर्स इस वायरल वीडियो पर जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक ने कमेंट किया, लगता है लंकेश कुछ ज्यादा ही गुस्से में था. दूसरे ने मजाकिया लहजे में लिखा, रावण चुन-चुनकर सबका हिसाब ले रहा है. एक अन्य यूजर ने कहा, भागने वाले लोगों का सीन एकदम एपिक है.
Dussehra is incomplete without this video 😂
Happy #Dussehra guys🥳 https://t.co/BeXg0Jwvcx— Vayla Singh (@vaylasingh) October 20, 2026
इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहे ऐसे ही कुछ और फनी रावण वीडियो देखिए
आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने
