viral

सच बोलने की सजा! जॉइनिंग के 4 घंटे बाद ही महिला को नौकरी से निकाला, वजह जान रह जाएंगे हैरान

महिला को ईमानदारी दिखाना पड़ गया भारी (सांकेतिक तस्वीर)Image Credit source: Getty Images

हम सबने सुना है कि सच की हमेशा जीत होती है, लेकिन आज के कॉर्पोरेट जगत में कई बार सच बोलना ही बहुत भारी पड़ जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी ही हैरान करने वाली घटना तेजी से वायरल हो रही है, जिसे पढ़कर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि क्या आज के समय में ईमानदारी सचमुच एक गुनाह बन गई है? आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

नौकरी के पहले ही दिन मिला ऐसा झटका

आज के समय में एक अच्छी नौकरी पाना और उसे बचाए रखना किसी जंग से कम नहीं है. वायरल पोस्ट के मुताबिक, एक महिला को उसकी नई नौकरी के महज 4 घंटे के भीतर यानी लंच ब्रेक के दौरान ही नौकरी से निकाल दिया गया.

महिला ने इंटरव्यू के दौरान ही यह साफ कर दिया था कि उसकी शिफ्ट सोमवार से शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ही होगी. दरअसल, वह पहले से ही एक अस्पताल में शाम की शिफ्ट संभालती थी और अपने खर्चों व बचत के लिए यह सुबह की दूसरी नौकरी कर रही थी.

अचानक बदल गया काम का शेड्यूल

सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन नौकरी के पहले ही दिन कंपनी ने अचानक नया फरमान जारी कर दिया. कंपनी ने कहा कि अब सभी कर्मचारियों को हफ्ते में 6 से 7 दिन और रोजाना 12 घंटे काम करना होगा. इसके बाद कंपनी ने एक मीटिंग बुलाई और कर्मचारियों से पूछा कि क्या किसी को इस नए शेड्यूल से कोई परेशानी है या उन्हें किसी तरह की मदद चाहिए?

ईमानदारी दिखाना पड़ गया भारी

महिला और उसके कुछ साथियों को लगा कि कंपनी सच में उनकी मुश्किल समझेगी. महिला ने पूरी ईमानदारी से अपनी बात रखी और साथ ही यह भी ऑफर किया कि वह अपने तय छुट्टी के दिनों में 12 घंटे काम करने के लिए तैयार है. कंपनी ने मुस्कुराते हुए सबकी बात सुनी और उनके नाम नोट कर लिए. लेकिन यह राहत भरी मुस्कान बहुत ज्यादा देर नहीं टिक पाई.

लंच ब्रेक में आया फोन और बाहर का रास्ता

लंच ब्रेक के वक्त अचानक महिला का फोन बजा. यह उसकी रिक्रूटमेंट एजेंसी का फोन था. उस महिला और उन सभी लोगों को, जिन्होंने अपनी असली परेशानी बताई थी, तुरंत नौकरी से निकाल दिया गया. हैरानी की बात तो यह है कि कंपनी ने खुद सामने आकर बात करने की जहमत तक नहीं उठाई, बल्कि सिक्योरिटी गार्ड्स के जरिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

इस वायरल घटना पर इंटरनेट यूजर्स जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. ज्यादातर लोगों का कहना है कि महिला एक बड़ी मुसीबत से बच गई, क्योंकि ऐसी कंपनी सिर्फ कर्मचारियों का मानसिक और शारीरिक शोषण करना चाहती है. वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे सरासर धोखा बताते हुए महिला को किसी लेबर लॉ या एम्प्लॉयमेंट वकील से मदद लेने की सलाह दी है. यह भी पढ़ें: ‘UP-बिहार-MP वालों को नो जॉब…’ बेंगलुरु के CEO के ऐलान पर बवाल!

Got hired for an 85, showed up on Day 1 to mandatory 12hr shifts 7 days a week, and was walked out by lunch for being “honest.” Then my other job flexed me
by
u/Old_Champion_3591 in
recruitinghell

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts