viral

‘100% बॉयकॉट…’ Barbie Doll की नई पैकेजिंग को लेकर सोशल मीडिया पर क्यों मचा है बवाल?

बार्बी के डिब्बे पर ‘नाजी सैल्यूट’ जैसी छवि को लेकर मचा बवालImage Credit source: X/@Tr00peRR

सोशल मीडिया की ‘दुनिया’ कब किस बात पर सुलग उठे, इसका कोई भरोसा नहीं है. इन दिनों बच्चों की पसंदीदा बार्बी गुड़िया एक अजीब विवाद में फंस गई है. मामला खिलौने का नहीं, बल्कि उसके डिब्बे पर बनी एक छोटी सी डिजाइन का है, जिसे लेकर इंटरनेट पर बवाल मच गया है. लोग इसे बड़ी गलती बताकर खिलौना निर्माता कंपनी मैटल (Mattel) के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं.

टिकटॉक वीडियो से शुरू हुआ पूरा बखेड़ा

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिका की एक टिकटॉक क्रिएटर एना एलिजाबेथ (Ana Elizabeth) सीवीएस फार्मेसी स्टोर में खरीदारी कर रही थीं. वहां उनकी नजर मैटल के ‘यू कैन डू एनीथिंग’ (You Can Do Anything) कलेक्शन की जिम्नास्टिक थीम वाली बार्बी पर पड़ी.

पहली नजर में जिम्नास्टिक ड्रेस वाली यह गुड़िया बिल्कुल सामान्य लग रही थी. लेकिन जब एलिजाबेथ ने पैकेजिंग को देखा, तो उन्हें कुछ अजीब लगा. पीछे नीले रंग में दर्शकों की भीड़ बनी थी, जिनके उठे हुए हाथ ‘नाजी सैल्यूट’ जैसे प्रतीत हो रहे थे.

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

एलिजाबेथ ने इस दृश्य का जूम करते हुए एक वीडियो बनाया और उस पर एक पुराना जर्मन मार्चिंग गीत लगाकर शेयर कर दिया. यह क्लिप जंगल की आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने मैटल कंपनी को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया.

एक यूजर ने गुस्से में लिखा, …तो अब हम मैटल का 100% बहिष्कार कर रहे हैं. दूसरे यूजर ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी कंपनी में क्वालिटी कंट्रोल और डिजाइनिंग के लिए बड़ी-बड़ी टीमें होती हैं, फिर भी ऐसी आपत्तिजनक चीजें स्टोर्स तक कैसे पहुंच जाती हैं?

बचाव में उतरे लोग बोले-‘यह सिर्फ दर्शकों का उत्साह है’

इस विवाद पर इंटरनेट दो गुटों में बंट गया है. सब लोग इस आलोचना से सहमत नहीं हैं. कई यूजर्स का कहना है कि ये नाजी सैल्यूट नहीं, बल्कि मैच के दौरान जश्न मनाते दर्शक हैं, जिन्होंने खुशी में हाथ ऊपर किए हुए हैं.

एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, हम बहुत ही अजीब दौर में जी रहे हैं, जहां लोगों को हर जगह साजिश दिखती है. बार्बी की तो कोहनी भी नहीं होती, लोग बेवजह बात को बढ़ा रहे हैं. अभी तक इस मामले पर खिलौना बनाने वाली कंपनी मैटल की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय TV9 भारतवर्ष के डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं और ट्रेंडिंग टीम को लीड कर रहे हैं. पत्रकारिता में उन्हें 15 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान उन्होंने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों में काम किया है.

उनके करियर की शुरुआत 2009 में भोपाल के पीपुल्स समाचार से हुई थी, जहां उन्होंने प्रिंट मीडिया की बारीकियां सीखीं. इसके बाद वे लंबे समय तक दैनिक भास्कर ग्रुप से जुड़े रहे. यहां उन्होंने अखबार और वेबसाइट दोनों पर अहम जिम्मेदारियां निभाईं, जिससे उन्हें पुराने और नए दोनों तरह के मीडिया का अच्छा अनुभव मिला.

फिर उन्होंने अहमदाबाद के जानो दुनिया न्यूज चैनल में काम किया और टीवी मीडिया को समझा. फिलहाल वे TV9 भारतवर्ष में डिजिटल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं.

अभिषेक को देश-दुनिया की राजनीति, विदेशी मामलों और वैश्विक कूटनीति की गहरी समझ है. वे खबरों का बारीक विश्लेषण करते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को भी अच्छी तरह समझते हैं.

उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि लोगों को ऐसा सच्चा और अलग कंटेंट देना है जो उनकी सोच को बड़ा बनाए और हर मुद्दे को साफ नजरिए से देखने में मदद करे.

काम से समय मिलने पर उन्हें घूमना पसंद है. वह अक्सर पहाड़ों की शांत वादियों में जाना पसंद करते हैं.

Read More

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts