OMG! वड़ा पाव खाने के लिए फ्लाइट से मुंबई गई लड़की, ₹15 हजार फूंककर बोली- ‘पैसा वसूल था भाई’; देखें वीडियो

दिल्ली से मुंबई हवाई यात्रा सिर्फ एक वड़ा पाव के लिएImage Credit source: Instagram/@witty.space

क्या कोई सिर्फ एक वड़ा पाव खाने के लिए दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर मुंबई जा सकता है? सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक घटना ने इसे सच साबित कर दिया है. कथित तौर पर दिल्ली की एक लड़की ने मुंबई के स्ट्रीट फूड का असली स्वाद लेने के लिए जो किया, उसे जानकर हर कोई हैरान है. 20 रुपए के एक वड़ा पाव के चक्कर में इस कंटेंट क्रिएटर ने कुल 15,000 रुपए खर्च कर डाले, और अब इंटरनेट पर इस ‘अमीरों वाले स्ट्रगल’ के खूब मजे लिए जा रहे हैं.

दिल्ली के वड़ा पाव ने किया निराश

सोशल मीडिया पर ‘विटी स्पेस’ के नाम से पहचानी जाने वाली इस क्रिएटर को दिल्ली में मिलने वाले वड़ा पाव का स्वाद बिल्कुल रास नहीं आया. उनका मानना था कि दिल्ली के वड़ा पाव में वह बात, वह क्रंच और ऑथेंटिक मुंबई वाला टेस्ट मिल ही नहीं सकता. इसके बाद उन्होंने ऐसा कदम उठाया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी.

वड़ा पाव खाने फ्लाइट लेकर पहुंच गई मुंबई

आपको जानकर हैरानी होगी कि वड़ा पाव खाने के लिए वह फ्लाइट लेकर मुंबई पहुंच गईं, और इस एक डिश के चक्कर में खर्च की लंबी-चौड़ी लिस्ट तैयार हो गई. दिल्ली से मुंबई आने-जाने का सफर तय करने में 5,000 रुपए खर्च हुए. सफर के दौरान 165 रुपए की चाय और 300 रुपए के कप नूडल्स पर पैसे उड़े. मुंबई पहुंचते ही भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ा. 11 किलोमीटर की दूरी तय करने में 70 मिनट लग गए, जिसके चलते उन्हें 4,000 रुपए प्रति रात के हिसाब से होटल बुक करना पड़ा.

आखिरकार मिला 20 रुपए का वड़ा पाव

होटल में रात गुजारने के बाद अगली सुबह उन्होंने मुंबई के एक लोकल स्ट्रीट वेंडर से आखिरकार वह मशहूर 20 रुपए का वड़ा पाव खरीद ही लिया. पहला बाइट मुंह में जाते ही उनका रिएक्शन था कि इतना तामझाम और 15,000 रुपए खर्च करना उनके लिए पूरी तरह वसूल था.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

यह किस्सा सामने आते ही नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए. कुछ लोगों को क्रिएटर का यह पागलपन और फूड लव बेहद पसंद आया, तो वहीं कई लोगों ने इसे सीधे तौर पर पैसों की बर्बादी बताया. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, वड़ा पाव का स्वाद चाहे जैसा भी हो, 15 हजार का खर्चा जेब पर भारी तो जरूर पड़ा होगा.

यहां देखिए वायरल वीडियो

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस पोस्ट में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



Exit mobile version