iPhone Duo के प्राइस टैग ने सोशल मीडिया पर शुरू किया नया मीम फेस्ट
Image Credit source: X/@sagarcasm
जब भी Apple का नया फोन आता है, तो सोशल मीडिया पर किडनी बेचने वाले पुराने चुटकुले ताजा हो जाते हैं. लेकिन इस बार मामला अलग है. एपल ने भारत में अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. इंटरनेट यूजर्स अब कह रहे हैं कि सिर्फ एक किडनी से काम नहीं चलेगा भाई, अब तो पूरे अंगों का पोर्टफोलियो चाहिए. आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर इस महंगे फोन को लेकर किस तरह के मजेदार किस्से और चुटकुले वायरल हो रहे हैं.
3 लाख का फोन या सपनों की दुनिया?
जैसे ही भारत में iPhone Duo की कीमत सामने आई, X (पूर्व में ट्विटर) के यूजर्स ने इसकी तुलना उन तमाम चीजों से करनी शुरू कर दी जो इतने पैसों में खरीदी जा सकती हैं. एक यूजर ने बहुत ही मजेदार कैलकुलेशन शेयर करते हुए लिखा कि 3 लाख रुपए में आप क्या-क्या खरीद सकते हैं.
यूजर ने बताया कि इतने में तो एक शानदार सेकंड-हैंड कार या एक बढ़िया मोटरसाइकिल, लगभग 20 ग्राम सोना, देश के कई शहरों में एक साल का घर का किराया, फ्रिज-AC, टीवी, वॉशिंग मशीन और सोफा सेट एक साथ, मम्मी-पापा के लिए एक बेहतरीन वेकेशन ट्रिप या फिर 10-15 बेहतरीन एंड्रॉइड फोन्स खरीद सकते हैं. लेकिन अंत में यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, या फिर इन सब को छोड़कर नया आईफोन खरीद लें, जो सिर्फ फोल्ड होता है.
iPhone Duo costs almost ₹3,00,000 in India
For the price of ONE phone, you could:
• Buy a decent second-hand car
• Buy a good motorcycles
• Buy around 20 grams of gold
• Pay a years rent in many Indian cities
• Sponsor your brother/sister weddings catering bill
• Buy a— Prayag (@theprayagtiwari) September 9, 2026
‘तेरा घर जाएगा इसमें’ और EMI के नए दर्द
फोन की कीमत इतनी ज्यादा है कि लोगों ने इस पर फिल्मी डायलॉग्स और मीम्स बनाने शुरू कर दिए हैं. एक यूजर ने मशहूर मीम शेयर करते हुए लिखा, ‘जब कोई मिडिल क्लास बंदा iPhone Duo खरीदने की कोशिश करता है…’
Apple when middle class person tries to buy iPhone Duo pic.twitter.com/bkeFkzErJO
— Sagar (@sagarcasm) September 9, 2026
बात सिर्फ यहीं नहीं रुकी, एपल की वेबसाइट पर मिल रहे नो कॉस्ट EMI ऑप्शन्स ने फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर्स की नींद उड़ा दी है. 256GB बेस मॉडल की EMI भी लगभग 48,817 रुपए प्रति माह से शुरू होती है, जबकि 2TB टॉप-एंड मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपए है, जिसकी EMI करीब 73,817 रुपए प्रति माह है.
iPhone 18 Pro: ₹1,64,900
iPhone 18 Pro Max: ₹1,79,900
iPhone Duo: ₹2,99,900Me with 3.5 LPA salary: pic.twitter.com/nvvLTFqGvk
— Qasim Husain 🇮🇳 (@qasim_says_) September 9, 2026
अब सिर्फ एक किडनी से काम नहीं चलेगा!
Apple’s foldable iPhone duo starts at ₹3 lakh. The kidney joke doesnt work anymore. We need a whole organ portfolio to afford this iPhone duo.
— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) September 9, 2026
इस पर एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, iPhone Duo में दो स्क्रीन दी गई हैं, क्योंकि एक स्क्रीन पर आपकी सारी EMI की लिस्ट आ ही नहीं सकती थी.
The iPhone Duo has two screens because one isnt enough to display all the EMIs.
— Sarang Sood (@SarangSood) September 9, 2026
एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह फोन इतना महंगा है कि सैलरी टू EMI का अनुपात निकालते-निकालते फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर्स को अभी से दिल का दौरा पड़ने लगा है. वहीं एक अन्य यूजर ने तो यह तक कह डाला कि 2TB मॉडल की कीमत तो कई औसत भारतीयों का सालाना पैकेज है.
iPhone Duo is so expensive that financial influencers are already having a heart attack calculating the salary to EMI ratio for their next reel.
— Pakchikpak Raja Babu (@HaramiParindey) September 9, 2026
भारत में कब से मिलेगा यह फोन?
अगर आप भी इस शाही फोन को खरीदने का मन बना चुके हैं, तो बता दें कि भारत में iPhone Duo के लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे, और इसकी आधिकारिक बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी. अब देखना यह है कि इस रिकॉर्ड तोड़ कीमत के बावजूद कितने लोग अपने बैंक अकाउंट और अंगों की सलामती दांव पर लगाकर इस फोल्डेबल फोन को अपना बनाते हैं. यह भी पढ़ें: iPhone 18 नहीं है तो क्या हुआ? AI के इस ‘देसी जुगाड़’ से फोटो में दिखेगा जलवा!
