जर्मनी की बस में गाना-बजाना पड़ा भारीImage Credit source: Instagram/ bharatiq.in
जर्मनी में एक बस के अंदर गुजराती टूरिस्ट्स के एक ग्रुप का गाना गाते ग्रुप का वीडियो लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. जिसने सोशल मीडिया पर वायरल होते ही ब सही तरीके से बवाल काट दिया है. वीडियो में बस के बाकी यात्री चुपचाप बैठे नजर आ रहे हैं, कुछ तो थोड़े असहज भी दिख रहे हैं, जबकि ग्रुप अपनी धुन में मस्ती करता रहता है.
हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद ये बात अभी तक क्लियर नहीं हो पाई है कि वीडियो कहां का है…हालांकि लेकिन इस क्लिप ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि किसी दूसरे देश में, खासकर पब्लिक जगहों पर, टूरिस्ट्स को कैसा बर्ताव करना चाहिए.
क्या कहा लोगों ने इस वीडियो को देखकर?
यहां बात गुजराती संगीत या किसी की सांस्कृतिक खुशी मनाने की नहीं है. असली दिक्कत इस बात को लेकर है कि आखिर पब्लिक बस को ही ग्रुप परफॉर्मेंस के लिए क्यों चुना गया, जहां बाकी यात्रियों के पास वहां से हटने का कोई ऑप्शन ही नहीं था. पब्लिक ट्रांसपोर्ट एक शेयर्ड स्पेस होता है, और यहां लोग उम्मीद करते हैं कि बाकी लोग भी शोर को एक हद में ही रखें.
दोस्तों से बात करना, फोन इस्तेमाल करना या हल्की आवाज़ में गाना सुनना अलग बात है, लेकिन एक बड़े ग्रुप का जोर-जोर से गाना बाकी लोगों के लिए परेशानी बन सकता है…हो सकता है कि टूरिस्ट्स सिर्फ अपना पल एंजॉय कर रहे हों, लेकिन आसपास बैठे बाकी यात्रियों की प्रतिक्रिया यह जरूर बता देती है कि जब पब्लिक जगह पर सेलिब्रेशन इतना बढ़ जाए कि आसपास मौजूद हर कोई अनचाहे उसमें शामिल हो जाए, तो यह एक समस्या बन जाती है. इस पूरे मामले ने एक और बड़ा सवाल भी उठा दिया है…जब ऐसे पल कैमरे में कैद होकर ऑनलाइन वायरल होते हैं, तो इससे विदेश में इंडियन टूरिस्ट्स की छवि पर क्या असर पड़ता है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: Ban Ja Tu गाना बजते ही पार्किंग में थिरकने लगीं 3 लड़कियां, सिंपल स्टेप्स और जबरदस्त एनर्जी ने जीता दिल
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी मिली-जुली रहीं. कई यूजर्स ने टूरिस्ट्स के इस बर्ताव की आलोचना की, तो कुछ लोग यह जांचने में लगे रहे कि यह वीडियो असल में हाल का है भी या नहीं. एक यूजर ने लिखा कि जर्मनी की पब्लिक ट्रांसपोर्ट में जोर से गाना गाना, बैग बजाना या तेज आवाज़ में म्यूजिक सुनना नियमों के खिलाफ है, और यह बात बसों में साफ लिखी भी होती है.
यहां देखिए वीडियो
