Sajde गाने की धुन पर झूमती दिखीं लड़की, परफॉर्मेंस के दौरान एक्सप्रेशन से लेकर डांस मूव्स हर कुछ रहा परफेक्ट

‘Sajde’ गाने पर लड़की का डांस हुआ वायरलImage Credit source: Instagram/manushi7397

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डांस वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. वीडियो में एक लड़की Sajde गाने पर बेहद खूबसूरत अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. उनके डांस में सिर्फ स्टेप्स ही नहीं, बल्कि एक्सप्रेशन और गाने की फील भी साफ दिखाई देती है. यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं.

वीडियो की शुरुआत से ही लड़की का कॉन्फिडेंस देखने लायक है. जैसे ही Sajde की धुन शुरू होती है, वह अपने डांस मूव्स के जरिए गाने के हर भाव को बखूबी पेश करती नजर आती हैं. उनके चेहरे के एक्सप्रेशन खास तौर पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. कभी चेहरे पर हल्की मुस्कान, तो कभी गाने के भाव के मुताबिक गंभीर अंदाज, उनकी पूरी परफॉर्मेंस को और खूबसूरत बना देता है.

परफॉर्मेंस ने खींचा सबका ध्यान

सबसे खास बात यह है कि डांस के दौरान उनके मूव्स काफी सधे हुए नजर आते हैं. वह न तो जल्दबाजी करती हैं और न ही जरूरत से ज्यादा स्टेप्स दिखाने की कोशिश करती हैं. गाने की लय के साथ उनका तालमेल इतना अच्छा है कि पूरी परफॉर्मेंस देखने में काफी सहज और अटरैक्टिव लगती है. यही नेचुरल अंदाज शायद इस वीडियो को लोगों के बीच पसंद किए जाने की बड़ी वजह है.

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. किसी ने उनके एक्सप्रेशन की तारीफ की, तो किसी को उनके डांस मूव्स पसंद आए. कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी के साथ अपना प्यार जताया. कुछ यूजर्स ने तो उनकी परफॉर्मेंस को देखकर यह भी कहा कि उन्होंने गाने की खूबसूरती को अपने डांस के जरिए और बढ़ा दिया.

यह भी पढ़ें: Viral: जमीन पर बैठा था वो, और दिल में उतर गई उसकी ये वीडियो, क्या होती है OTP से आगे की जिंदगी?

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @manushi7397 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो पोस्ट होने के बाद से इसे लेकर लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती नजर आ रही है. Sajde जैसे रोमांटिक गाने पर लड़की का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



Exit mobile version