ऑफिस का फनी वीडियो हुआ वायरल Image Credit source: Instagram/@TEAMBABYORGANO
ऑफिस की रोजमर्रा की भागदौड़ और लगातार काम के दबाव के बीच कई बार माहौल काफी नीरस हो जाता है. घंटों कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर काम करने के बाद लोग थोड़ा हल्का महसूस करने के लिए अलग-अलग तरीके खोज ही लेते हैं. कोई अपने साथ घर का स्वादिष्ट नाश्ता लेकर आता है, तो कोई चाय के दौरान सहकर्मियों के साथ हंसी-मजाक में वक्त बिताता है. वहीं कुछ लोग माहौल को मजेदार बनाने के लिए छोटे-मोटे प्रैंक भी कर देते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया.
वीडियो में एक शख्स अपने ऑफिस के साथियों के साथ ऐसा मजाक करता है जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स भी खूब मनोरंजन कर रहे हैं. दरअसल, उसने अपने सहकर्मियों को प्रसाद कहकर नींबू का रस पिला दिया. शुरुआत में किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन्हें क्या दिया जा रहा है, लेकिन जैसे ही लोगों ने उसे चखा, उनके चेहरे के भाव देखने लायक हो गए.
क्या दिखा इस वीडियो में?
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @teambabyorgano नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. क्लिप की शुरुआत में एक व्यक्ति बेहद नॉर्मल तरीके से अपने साथ काम करने वाले लोगों के पास जाता है और उन्हें प्रसाद लेने के लिए कहता है. ऑफिस का माहौल भी बिल्कुल सामान्य दिखाई देता है, इसलिए किसी को उस पर शक नहीं होता. लोग भी बिना ज्यादा सोचे-समझे प्रसाद समझकर उसे ग्रहण कर लेते हैं, लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब लोगों को पता चलता है कि वह कोई मिठाई या धार्मिक प्रसाद नहीं, बल्कि खट्टा नींबू का रस है. जैसे ही लोग उसका स्वाद चखते हैं, उनके चेहरे अचानक बदल जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: जनरल कोच में बुजुर्ग को खड़ा देख रेलवे पुलिसकर्मी ने लोगों को सिखाया बड़ा सबक, बंदे ने समझाया कर्म का असली मतलब
किसी की आंखें सिकुड़ जाती हैं, कोई तुरंत मुंह बनाता है, तो कोई अपनी हंसी रोकने की कोशिश करता नजर आता है. कुछ लोग तो ऐसे रिएक्शन देते हैं जैसे उन्हें भरोसा ही न हो कि उनके साथ ऐसा मजाक हुआ है. वीडियो की सबसे मजेदार बात यह है कि हर व्यक्ति का रिएक्शन अलग-अलग है. कोई धीरे-धीरे समझ पाता है कि स्वाद इतना अजीब क्यों है, जबकि कुछ लोग तुरंत झटका महसूस करते हैं. एक-दो कर्मचारी तो ऐसे भी दिखते हैं जो खुद को सामान्य दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनके चेहरे साफ बता देते हैं कि नींबू की खटास ने उन्हें पूरी तरह चौंका दिया है.
यहां देखिए वीडियो
