यह चर्च मध्य ग्रीस के त्रिकाला के पास रोपोटो नाम के एक वीरान पहाड़ी गांव में स्थित हैImage Credit source: Instagram/@earthpix
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. इस वीडियो में एक चर्च नजर आता है, जिसके अंदर कदम रखते ही लोग खुद-ब-खुद एक तरफ झुकने पर मजबूर हो जाते हैं. लोग इसके अंदर सीधे खड़े ही नहीं हो पा रहे हैं.
क्या है इस वायरल वीडियो का सच?
इंस्टाग्राम पर @earthpix नाम के पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया था. पोस्ट के कैप्शन में दावा किया गया कि यह अजीबोगरीब चर्च जॉर्जिया के सिघनाघी में है. लेकिन कमेंट सेक्शन में लोगों ने इस दावे की पोल खोल दी और बताया कि यह वीडियो जॉर्जिया का नहीं, बल्कि ग्रीस का है.
ग्रीस के रोपोटो गांव की कहानी
मिली जानकारी के अनुसार, यह चर्च मध्य ग्रीस के त्रिकाला के पास रोपोटो नाम के एक वीरान पहाड़ी गांव में स्थित है. अप्रैल 2012 में इस इलाके में भारी प्राकृतिक आपदा आई थी. भयानक बारिश और भूस्खलन के कारण पूरा गांव मलबे की चपेट में आ गया था. इस भीषण तबाही के बाद ग्रामीणों को अपना आशियाना छोड़कर हमेशा के लिए वहां से जाना पड़ा और यह एक भूतिया गांव बनकर रह गया.
क्यों और कैसे झुक गया यह चर्च?
भूस्खलन के दौरान जमीन खिसकने से पत्थर का बना यह विशाल चर्च अपनी जगह से करीब 200 गज से भी ज्यादा नीचे की ओर खिसक गया. चमत्कारिक रूप से चर्च पूरी तरह टूटा नहीं और सुरक्षित बचा रहा, लेकिन इसका पूरा ढांचा करीब 17 डिग्री के एंगल पर टेढ़ा हो गया. यह झुकाव इतना ज्यादा है कि यह इटली की मशहूर पीसा की झुकी हुई मीनार से भी ज्यादा झुका हुआ दिखाई देता है.
लोगों की प्रतिक्रियाएं
जब पर्यटक इस झुके हुए चर्च के अंदर जाते हैं, तो उनका संतुलन बिगड़ जाता है. वीडियो में लोग दीवार के सहारे चलते और अनबैलेंस होते नजर आ रहे हैं. इस मजेदार नजारे पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर चुटकुले बना रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि यहां अंदर जाते ही हर कोई माइकल जैक्सन वाला ‘एंटी-ग्रेविटी’ डांस मूव आसानी से कर सकता है. वहीं कुछ लोगों ने जमैका के ‘द गिडी हाउस’ का उदाहरण भी दिया, जो 1907 में आए भूकंप की वजह से करीब 45 डिग्री तक झुक गया था. यह भी पढ़ें:इंसानों से भी VIP लाइफ जीती हैं इस मॉडल की 4 बिल्लियां, हर महीने पानी की तरह बहाती है ₹2 लाख!
यहां देखिए वायरल वीडियो
