75 की उम्र में जवानी पाने का ऐसा चस्का! ब्यूटी पार्लर में उड़ा दिए 4 करोड़ रुपए, बेटी के उड़े होश

बुजुर्ग महिला ने ब्यूटी सैलून में लुटा दी जीवनभर की कमाई!
Image Credit source: Getty Images

जवानी और खूबसूरती बनाए रखने का क्रेज किस हद तक जा सकता है, इसकी एक हैरान करने वाली दास्तान चीन से सामने आई है. जहां एक 75 साल की बुजुर्ग महिला ने अपनी जिंदगीभर की कमाई यानी करीब 4 करोड़ रुपए सिर्फ ब्यूटी ट्रीटमेंट और सैलून के चक्कर में फूंक डाले. जब तक इस बात की भनक परिवार को लगी, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

75 की उम्र में ब्यूटी पार्लर का अजीबोगरीब जुनून

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, शंघाई की रहने वाली 75 साल की ‘यू’ सरनेम की एक बुजुर्ग महिला को साल 2016 से एक स्थानीय सैलून और मेडिकल ब्यूटी क्लिनिक जाने की ऐसी लत लगी कि उन्होंने अपनी रिटायरमेंट की सारी सेविंग्स वहां लुटा दी. उन्होंने अपनी स्किन को टाइट रखने, थ्रेड लिफ्टिंग और मालिश जैसी कई कॉस्मेटिक प्रोसीजर पर आंख मूंदकर पैसे खर्च किए. मामला तब खुला जब उनकी बेटी ने घर में पड़े बिल और ट्रीटमेंट के कागजातों की फाइल खंगाली, जिसके बाद पैरों तले जमीन खिसक गई.

मार्केट रेट से 20 गुना ज्यादा वसूले गए दाम

इस हैरान करने वाले मामले का सबसे बड़ा पहलू यह है कि उस ब्यूटी सैलून ने बुजुर्ग महिला के भोलेपन का जमकर फायदा उठाया. बिलिंग रिकॉर्ड के मुताबिक, सैलून ने सामान्य बाजार दरों से 10 से 20 गुना ज्यादा कीमतें वसूलीं. सिर्फ एक बार के लिप टैटू सेशन के लिए महिला से 39,800 युआन (करीब 5.7 लाख रुपए) वसूले गए, जो कि आम कीमत से कई गुना ज्यादा था. आइब्रो टैटू और कई छोटी-मोटी थेरेपी पर भी लाखों रुपए पानी की तरह बहाए गए.

इस अजीबोगरीब घटना पर छिड़ी बहस

जब बेटी ने इस धोखाधड़ी के खिलाफ शंघाई के एक टीवी शो से मदद मांगी, तो यह मामला सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. इस अजीबोगरीब घटना ने अब पूरी दुनिया में एक नई बहस छेड़ दी है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या बुजुर्ग ग्राहकों को ऐसे ठग सैलून से बचाने के लिए कोई कड़े उपभोक्ता संरक्षण कानून नहीं होने चाहिए? क्या अकेलेपन या उम्र के इस पड़ाव पर लोग ऐसी आक्रामक मार्केटिंग का आसानी से शिकार बन जाते हैं? यह भी पढ़ें: 1.5 करोड़ की नौकरी को मारी लात, अब महीने में कमा रही है सिर्फ ₹500! वायरल हुई स्टोरी

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More

Exit mobile version