इंटरनेट पर छाया मासूमियत का जादू! पिल्ले को झूला झुलाती लड़की का वीडियो देख आ जाएगा प्यार

सड़क पर पिल्ले संग खेलती लड़की का वीडियो वायरलImage Credit source: Instagram/@by_shambhavi

सोशल मीडिया की चमक-दमक के बीच इन दिनों एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है, जो आपको जिंदगी की असली खूबसूरती से रूबरू करा देगा. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सड़क किनारे फुटपाथ पर दो बिजली के खंभों के बीच चादर बांधकर एक झूला बनाया गया है. इस झूले पर एक छोटा सा पिल्ला आराम से लेटा हुआ है. पास ही खड़ी एक लड़की बेहद प्यार से उस पिल्ले को दुलारते हुए झूम रही है.

लड़की का अंदाज इतना प्यारा है कि वह पिल्ले के गाल को छूकर अपने माथे को उसके सिर से सटा लेती है. पिल्ला भी इस बेइंतहा मोहब्बत का पूरा आनंद ले रहा है. कुछ ही पलों में लड़की उसे हल्के हाथों से झूला झुलाकर अपनी गोद में उठा लेती है. इस दृश्य को देखकर वहां से गुजरने वाले लोग भी खुद को रोक नहीं पाते और एक अन्य लड़की आकर पिल्ले को प्यार करने लगती है.

व्यूज और लाइक्स की सुनामी

दिल को छू लेने वाला यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @by_shambhavi द्वारा शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2.5 करोड़ बार देखा जा चुका है और 22 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो के ऊपर लिखा कैप्शन ‘शायद खुशी का मतलब कभी यह नहीं था कि आपके पास कितना पैसा है’ हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रहा है.

यूजर्स की भावुक प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो पर नेटिजन्स दिल खोलकर अपनी भावनाएं साझा कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘सोसाइटी’ में रहने वाले तथाकथित समझदार लोगों से बेहतर इन गरीब खानाबदोशों का जहां है. दूसरे यूजर ने कमेंट किया, सच्ची इंसानियत उन दिलों में मिलती है जो दया का रास्ता चुनते हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने इसे अमीर और खुशहाल जिंदगी का असली अर्थ बताया है.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



Exit mobile version