कुत्तों को खाना खिलाती महिला का वीडियो वायरलImage Credit source: Twitter/@Lap_surgeon
बीते दिनों कुत्तों को लेकर राजधानी दिल्ली में खूब हो-हंगामा हुआ. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ लोगों ने कैंडल मार्च भी निकाला और विरोध भी जताया. दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों की संख्या बहुत हो गई है और आए दिनों किसी न किसी को काटने की खबरें आती रहती हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इन कुत्तों को शेल्टर होम में रखने का आदेश दिया था. वैसे कुत्तों में एक बात बड़ी अच्छी होती है कि वो वफादार होते हैं और उन्हें कोई भी चीज सिखाया जाए तो जल्दी सीख भी जाते हैं. फिलहाल कुत्तों से ही जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग खुश हो गए हैं.
दरअसल, एक महिला ने अपने घर में बहुत सारे कुत्ते पाल रखे हैं और उन्हें एक साथ ही खाना खिलाती है. सबसे अच्छी बात है कि महिला ने उन्हें अनुशासन में रखा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला एक बर्तन में कुत्तों के लिए खाना लेकर आती है और जमीन पर रख देती है, लेकिन उसके बिना आदेश के एक भी कुत्ता उस खाने को नहीं छूता. जब महिला उन सभी कुत्तों को अलग-अलग बर्तन में खाना निकाल कर देती है, तब वो खाना शुरू करते हैं. इतने सारे कुत्तों में ऐसा अनुशासन शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा.
इस शानदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @Lap_surgeon नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘हम इंसानों में भी इतना सब्र नहीं है!’. एक मिनट 39 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 3 लाख 30 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 5 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
यहां देखें वीडियो
हम इंसानों में भी इतना सब्र नहीं है!😍
pic.twitter.com/prXIfDRjIl— Dr. B L Bairwa MS, FACS (@Lap_surgeon) August 26, 2025
वहीं, वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘छोटे-छोटे मासूमों में कितना सब्र है और एक हम इंसान हैं. अगर किसी खाने पीने की चीज का कोई ट्रक पलट जाता है, तो उसमें सवार लोगों को बचाने की बजाय माल लूटने के लिए लोग टूट पड़ते हैं’, तो दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘इन छोटे-छोटे मासूमों का डिसिप्लिन अद्भुत है!’.
