28 वर्षीय कैमी चैन पॉपुलर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कंटेंट क्रिएटर हैं Image Credit source: Instagram/@camichanowo
क्या आप सोच सकते हैं कि कोई इंसान अपनी लग्जरी लाइफ या चमचमाती स्पोर्ट्स कारों को छोड़कर सिर्फ अपनी बिल्लियों पर हर महीने लाखों रुपए खर्च कर सकता है? सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन शिकागो की रहने वाली 28 साल की मॉडल कैमी चैन (Cami Chan) ऐसा सच में कर रही हैं. जहां लोग करोड़ों कमाकर महंगे ब्रांडेड कपड़े और गाड़ियां खरीदते हैं, वहीं कैमी अपनी चार प्यारी बिल्लियों को किसी राजकुमारियों जैसी जिंदगी दे रही हैं. आइए जानते हैं इस अनोखी बिल्ली प्रेमी की कहानी के बारे में.
लग्जरी कार नहीं, बिल्लियां हैं असली पसंद
नीड टू नो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कैमी चैन हर महीने लगभग 50,000 पाउंड (लगभग 65 लाख रुपए) की तगड़ी कमाई करती हैं. अगर वह चाहतीं तो अपनी कमाई से दुनिया भर के डिजाइनर कपड़े, महंगे वेकेशन और सुपरकार खरीद सकती थीं. लेकिन उनका कहना है कि उन्हें इन सब चीजों से ज्यादा खुशी अपनी चार बिल्लियों Artemis, Kerrigan, Jupiter और Mercury की देखभाल करने में मिलती है. ऑनलाइन सफलता मिलने के बाद उन्होंने सबसे पहले एक शुद्ध नस्ल की रैगडॉल बिल्ली ही खरीदी थी.
हर महीने ₹2 लाख से ज्यादा का खर्च
कैमी अपनी इन चारों बिल्लियों पर हर महीने 2,000 पाउंड (करीब 2.5 लाख रुपए) से ज्यादा खर्च करती हैं. इस बजट में बिल्लियों का प्रीमियम खाना, लिटर, ग्रूमिंग, रेगुलर मेडिकल चेक-अप और उनके ढेर सारे खिलौने शामिल हैं. वह उनके खाने-पीने के मामले में कभी कंजूसी नहीं करतीं और हमेशा बेस्ट क्वालिटी की चीजें चुनती हैं. उनके पास बिल्लियों के लिए सुंदर कपड़े और डिजाइनर बेड भी मौजूद हैं.
हेल्थ और ट्रैवल में नो कॉम्प्रोमाइज
कैमी कहती हैं कि बिल्लियों की सेहत के मामले में पैसे की कोई सीमा नहीं है. अगर उनमें से किसी की भी तबीयत खराब होती है, तो वह तुरंत अच्छे डॉक्टर के पास ले जाती हैं. इतना ही नहीं, जब कभी कैमी को शहर से बाहर जाना पड़ता है, तो वह अकेले जाने के बजाय एक्स्ट्रा पैसे खर्च करके अपनी बिल्लियों को भी साथ ले जाती हैं, ताकि उन्हें अकेलापन न महसूस हो.
‘लोग पागल कहें या कुछ भी, मुझे फर्क नहीं पड़ता’
कैमी जानती हैं कि बहुत से लोगों को बिल्लियों पर हर महीने इतना पैसा खर्च करना पागलपन लग सकता है. लेकिन उनका साफ कहना है कि ये बिल्लियां उनके परिवार का हिस्सा हैं. वह कड़ी मेहनत करती हैं और अपने शौक के लिए इन्हें पालकर बेहद खुश हैं. जहां कुछ लोगों का सपना लैम्बोर्गिनी खरीदने का होता है, वहीं कैमी का कहना है कि वह हर बार अपनी बिल्लियों को ही चुनेंगी.
