बच्चे ने कुत्ते की पूंछ को किया सीधाImage Credit source: X/@KisanAbhi08
बचपन से हम कई ऐसी कहावतें सुनते आए हैं, जिन्हें बिना सवाल किए सच मान लेते हैं. इन्हीं में से एक है- कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती. इस कहावत का इस्तेमाल अक्सर ऐसे इंसान के लिए किया जाता है, जिसकी आदतें लाख कोशिशों के बाद भी बदलती नहीं हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बच्चे ने कुछ सेकंड के लिए इस कहावत को ही चुनौती दे दी.
वायरल वीडियो में मन्नू सिंह नाम का एक बच्चा दिखाई दे रहा है. वीडियो की शुरुआत में वह एक हाथ में डंडा और दूसरे हाथ में मोबाइल लेकर कैमरे के सामने खड़ा नजर आता है. बच्चा काफी उत्साहित दिखाई देता है और बड़े भरोसे के साथ दावा करता है कि उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. उसकी बात सुनकर ऐसा लगता है जैसे उसने कोई बहुत बड़ा कारनामा कर दिया हो.
कहावत को गलत साबित करने चला था बच्चा
इसके बाद बच्चा कैमरा लेकर एक कुत्ते के पास पहुंचता है. उसके हाथ में मौजूद डंडा देखकर साफ लगता है कि उसका मकसद कुत्ते को परेशान करना नहीं, बल्कि उसकी पूंछ को सीधा करने की कोशिश करना है. बच्चा डंडे की मदद से कुत्ते की पूंछ को धीरे-धीरे सहलाता है और उसे सीधा करने लगता है. कुछ ही देर बाद वीडियो में ऐसा नजर आता है कि कुत्ते की पूंछ सच में सीधी हो गई है. बच्चे को अपनी कोशिश कामयाब होती दिखाई देती है तो उसका उत्साह और बढ़ जाता है. उसे शायद लगने लगता है कि उसने सच में वह काम कर दिखाया है, जिसे लोग नामुमकिन मानते हैं.
इसके बाद बच्चा कैमरे की तरफ देखकर अपनी कामयाबी का ऐलान करता है. वह कहता है, किसने कहा था कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं होती, हो गई. उसकी बातों से साफ पता चलता है कि वह अपनी इस छोटी सी कोशिश को किसी बड़ी उपलब्धि की तरह देख रहा है. हालांकि, वीडियो का अगला हिस्सा ही बच्चे के दावे की पूरी पोल खोल देता है. जैसे ही वह कैमरा कुत्ते से दूसरी तरफ करता है, कुत्ता अपनी पूंछ को फिर से घुमा लेता है और वहां से भाग जाता है. यानी बच्चा जिस पूंछ को कुछ सेकंड के लिए सीधा करने में सफल हुआ था, वह दोबारा पहले जैसी हो गई.
यह भी पढ़ें: Viral Video: घर में घुसा तेंदुआ, कुत्ते ने दिखाई गजब की बहादुरी 25 सेकंड में शिकारी ने चटाई धूल
यही छोटा सा पल इस वीडियो को मजेदार बना देता है. बच्चे ने भले ही मजाक-मजाक में कहावत को गलत साबित करने की कोशिश की हो, लेकिन कुत्ते ने कुछ ही सेकंड में बता दिया कि मामला इतना आसान नहीं है. सोशल मीडिया पर लोग भी इस वीडियो को देखकर बच्चे के आत्मविश्वास और उसके वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले दावे पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.
यहां देखिए वीडियो
किसने कई थी? कुत्ते 🐕 की पूँछ सीधी नहीं हो सकती?
ले लाडले, इस लड़के ने कुत्ते 🐶 की पूँछ भी सीधी कर डाली। 😂😂 pic.twitter.com/TjmmdpeL7p
— Abhi ਕਿਸਾਨ 🌾 (@KisanAbhi08) September 8, 2026
