क्या पालतू अजगर ने बच्ची को जिंदा निगला? जानिए वायरल वीडियो का सच

दावा: बच्ची को पालतू अजगर ने जिंदा निगल लियाImage Credit source: X/@BigTeeDee77

Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खौफनाक दावा आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखकर किसी भी पेरेंट का कलेजा मुंह को आ जाए. दावे के मुताबिक, वियतनाम में घर के अंदर पाले गए एक भारी-भरकम अजगर ने खेलते-खेलते एक मासूम बच्ची को जिंदा निगल लिया. इस सनसनीखेज खबर के साथ एक वीडियो और एक फूले हुए पेट वाले अजगर की तस्वीर शेयर कर लोगों के रोंगटे खड़े किए जा रहे हैं. लेकिन क्या सच में ऐसा खौफनाक हादसा हुआ है? आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो की आड़ में छिपे सच की पूरी सच्चाई.

वियतनाम नहीं, इंडोनेशिया का है वीडियो

वायरल हो रहे इस दावे में सबसे बड़ा झूठ लोकेशन को लेकर फैलाया गया है. जब इस वीडियो की गहराई से पड़ताल की गई, तो सामने आया कि इसका वियतनाम से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है. रिवर्स इमेज सर्च से पता चला कि यह वीडियो असल में इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत के सुबांग का है.

बच्ची बिल्कुल सुरक्षित, वीडियो पूरी तरह असली पर संदर्भ गलत

पड़ताल के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो में नजर आ रही बच्ची और अजगर दोनों सुरक्षित हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर यह वीडियो 22 अगस्त को अब्दुल अजीस अलबर (Abdul Azis Albar) नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया था. उनके अकाउंट पर इसी बच्ची की कई अन्य रील्स भी मौजूद हैं, जो यह साबित करती हैं कि बच्ची अपने पालतू अजगर के साथ पूरी तरह सुरक्षित माहौल में खेल रही थी.

Indonesia Child Safe

Image Credit: Facebook/@abdul.azis.albar

AI तकनीक का इस्तेमाल कर फैलाई गई अफवाह

सवाल यह उठता है कि फिर फूले हुए पेट वाले अजगर की तस्वीर कहां से आई? दरअसल, जिस तस्वीर में अजगर का पेट अत्यधिक फूला हुआ दिखाया गया है, वह पूरी तरह से एआई जनरेटेड (AI Generated) है. जब इस तस्वीर को एआई डिटेक्शन टूल्स और ओपनएआई के माध्यम से जांचा गया, तो इसमें सिंथआईडी (SynthID) वाटरमार्क होने के संकेत मिले. शरारती तत्वों ने इंडोनेशिया के एक सामान्य पुराने वीडियो को एआई-जनरेटेड तस्वीर के साथ जोड़कर एक झूठी और सनसनीखेज कहानी गढ़ दी.

Image Credit: openai.com

निष्कर्ष

हमारी पड़ताल में यह साफ होता है कि अजगर द्वारा बच्चे को जिंदा निगले जाने का यह वायरल दावा पूरी तरह भ्रामक है. पोस्ट के साथ शेयर की जा रही तस्वीर एआई जेनरेटेड है.

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More

Exit mobile version