सभी शिकारी जानवरों पर भारी पड़ा शेरImage Credit source: X/@Predatorvids
जंगल में शिकार और शिकारी का खेल हमेशा चलता रहता है. कभी शिकारी अपने शिकार पर भारी पड़ जाता है और उसे मार डालता है तो कभी शिकार खुद शिकारी के छक्के छुड़ा देता है. वहीं, कई बार ऐसे भी नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिसकी उम्मीद भी किसी ने नहीं की होती है. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें एक शिकार के पीछे कई शिकारी पड़े नजर आते हैं, पर अंत में पूरा खेल ही बदल जाता है जब वहां जंगल के राजा शेर की एंट्री होती है. फिर तो सारे जानवर अपनी-अपनी जान बचाकर भाग निकलते हैं, लेकिन एक शिकारी जानवर उसके चंगुल में फंस जाता है.
वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि एक तेंदुआ कैसे हिरण को अपना शिकार बनाकर लाता है, लेकिन इसी बीच वहां जंगली कुत्तों का झुंड आ जाता है. ऐसे में तेंदुआ अपने शिकार को वहीं पर छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ जाता है. अब मौका पाकर हिरण वहां से भागने की कोशिश करता है, लेकिन जंगली कुत्ते उसे दबोच लेते हैं. इसी बीच अचानक वहां लकड़बग्घे पहुंच जाते हैं, जिसे देखकर जंगली कुत्तों की हालत खराब हो जाती है. फिर क्या था, लकड़बग्घे हिरण पर टूट पड़ते हैं और शिकार को खत्म कर देते हैं, सिर्फ हड्डियां बची रह जाती हैं.
अब आखिरी में वहां शेर की एंट्री होती है, जो गुस्से से तमतमाया हुआ होता है. वो आते ही लकड़बग्घों पर टूट पड़ता है और एक को दबोच ही लेता है. ये पूरी घटना जंगल सफारी करने आए पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.
यहां देखें वीडियो
— PREDATOR VIDS (@Predatorvids) September 15, 2025
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @Predatorvids नाम की आईडी से शेयर किया गया है. करीब एक मिनट के इस वीडियो को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं और लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. कोई कह रहा है कि ये बहुत ही भयानक है, तो कोई दावा कर रहा है कि इस वीडियो में दो अलग-अलग घटनाओं को जोड़ा गया है और वीडियो बनाया गया है.
