ये कुत्ता को बड़ा नकलची निकलाImage Credit source: X/@naturelife_ok
सोशल मीडिया पर जानवरों के मजेदार वीडियोज भी खूब वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को मनोरंजन करते हैं, हंसाते-गुदगुदाते हैं. वीडियो में कभी बंदर इंसानों की कॉपी करते नजर आते हैं, तो कभी बिल्लियां या कुत्ते अपनी हरकतों से सबको हंसने पर मजबूर कर देते हैं. एक ऐसे ही कुत्ते का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे देखकर यकीनन आपकी भी हंसी छूट जाएगी. दरअसल, इस वीडियो में एक कुत्ता कछुए की नकल उतारते नजर आता है और ऐसी नकल उतारी कि देखने वालों की हंसी छूट गई.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ता अचानक कैसे कछुए की तरह चलना शुरू कर देता है. कछुआ तो धीरे-धीरे अपने अंदाज में चल रहा था, लेकिन कुत्ते को लगा कि शायद वो पैर घसीट कर चल रहा है, इसलिए वो भी उसकी नकल करते हुए अपने पैरों को सामान्य तरीके से उठाने के बजाय घसीट कर चलने लगा. वैसे ये तो कहा जाता है कि कुत्ते जल्दी ही कुछ भी सीख जाते हैं, लेकिन किसी को देखकर ऐसे नकल करते देखना बड़ा ही मजेदार है. कुत्ते की ये अजीबो-गरीब हरकत देखकर किसी को भी हंसी आ जाए.
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @naturelife_ok नाम की आईडी से शेयर किया गया है. महज 29 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 1.7 मिलियन यानी 17 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 1 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.
देखें मजेदार वीडियो
Puppy thinks hes a turtle..🐶 😊 pic.twitter.com/NFdrLyhtga
— Nature & Animals🌴 (@naturelife_ok) September 11, 2025
वीडियो पर कमेंट्स की बौछार हो रही है. एक यूजर ने लिखा है, ‘कुत्ते ने तो कछुए की एक्टिंग में ऑस्कर जीत लिया’, तो दूसरे ने लिखा है, ‘लगता है इसे घर पर कछुए के साथ ज्यादा वक्त बिताने का असर हो गया है’. वहीं एक यूजर ने इसे ‘जानवरों की कॉमेडी क्लास’ करार दे दिया, तो एक ने लिखा है, ‘ये बहुत ही मनमोहक है. जानवरों द्वारा किसी दूसरे के व्यवहार की नकल करना वास्तव में इंटेलिजेंस का प्रतीक है’.
