कुत्ते-बिल्ली की ऐसी मस्ती देखी है कभी?Image Credit source: X/@AMAZlNGNATURE
सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियोज भी खूब वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कई हैरान करते हैं तो कई इतने मजेदार होते हैं कि देखकर ही हंसी छूट जाती है. आपने कई वीडियोज में कुत्ते और बिल्लियों की लड़ाई देखी होगी, जबकि कई वीडियोज में वो एक दूसरे के साथ मस्ती करते भी नजर आते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसमें कुत्ते और बिल्ली की गजब की मस्ती देखने को मिलती है. इस वीडियो को देखकर यकीनन आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि जिस तरह चूहे और बिल्लियां एक दूसरे की जानी दुश्मन होती हैं, उसी तरह कुत्ते और बिल्ली भी एक-दूसरे के दुश्मन होते हैं, लेकिन इस वीडियो में कुछ अलग ही देखने को मिलता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कबूतर को जमीन पर बैठा देखकर बिल्ली कैसे उसका शिकार करने के लिए उतावली हो जाती है और धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ने लगती है. वो इतनी खामोशी से कबूतर के पास जानी चाहती है कि उसे उसके आने का पता ही न चले, लेकिन बिल्ली को क्या पता था कि यहीं खेल उसके साथ कुत्ता खेल रहा था. कुत्ता भी बिल्कुल चुपके से बिल्ली के पीछे-पीछे चल रहा था, जिसका पता उसको भी नहीं चला. फिर कुछ ही सेकंड के बाद कुत्ते ने उसके साथ खेल कर दिया. उसने न सिर्फ कबूतर को भगा दिया बल्कि बिल्ली को भी डरा दिया और वो वहां से भाग निकली.
लाखों बार देखा जा चुका वीडियो
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @AMAZlNGNATURE नाम की आईडी से शेयर किया गया है. महज 23 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 2 लाख 79 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 4 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.
वीडियो देख किसी को ‘टॉम एंड जेरी’ कार्टून की याद आ गई तो किसी ने कहा कि उन्होंने कुत्ते और बिल्ली की ऐसी मस्ती पहले कभी नहीं देखी थी. वहीं, एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ‘ये दोनों तो कॉमेडी शो से भी ज्यादा मजेदार हैं’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘आजकल के तनाव भरे माहौल में ऐसे वीडियो ही असली खुशी देते हैं’.
यहां देखें वीडियो
Wait for it…😁😁 pic.twitter.com/L0kMGgFvMp
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) October 9, 2025
