कैमरे पर ’12वीं पास’ कहकर पति ने किया शर्मिंदा, मुस्कुराकर सह गई पत्नी; वीडियो देख रो पड़ा इंटरनेट

डॉक्टर पति के एक बयान पर भड़का सोशल मीडियाImage Credit source: X/@100AuraPoint/Instagram/@dastanstudios

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और दुखी भी. दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर ‘दास्तान स्टूडियोज’ ने एक कपल का इंटरव्यू लिया. उसमें एक डॉक्टर पति ने अपनी ही पत्नी को सबके सामने ’12वीं पास’ कह दिया. उस वक्त पत्नी के चेहरे पर हल्की मुस्कान थी, लेकिन उसकी आंखें बहुत कुछ कह रही थीं.

जब पति ने रौब दिखाते हुए कहा- मैंने 12वीं पास से शादी की है

इंटरव्यू की शुरुआत में पति ने गर्व से कहा, मैं मेडिकल लाइन में हूं, मैं डॉक्टर हूं. इस पर पत्नी ने तुरंत कहा, ये होम्योपैथिक डॉक्टर हैं. फिर पति ने अपनी पत्नी के कंधे पर हाथ रखा और हंसते हुए कहा, और सुनो, डॉक्टर होते हुए भी मैंने 12वीं पास लड़की ली है. इस अजीब और असहज पल में भी महिला मुस्कुराती रही और धीरे से बोली, नहीं-नहीं, ये गलत है.

पति ने आगे कहा कि उसे कभी डॉक्टर या इंजीनियर पत्नी नहीं चाहिए थी. उसे तो बस एक ऐसी पत्नी चाहिए थी जो थोड़ी-बहुत पढ़ी-लिखी हो और घर संभाल ले. इस बात पर पत्नी मुस्कुराई तो, लेकिन उसके चेहरे पर शर्मिंदगी साफ दिख रही थी और वह अपने आंसू रोकने की कोशिश कर रही थी.

पत्नी के अधूरे सपने

जब इंटरव्यू लेने वाले ने पूछा कि क्या वह आगे पढ़ना या करियर बनाना चाहती है, तो महिला ने कहा कि वह जिंदगी में बहुत कुछ करना चाहती थी. सगाई के वक्त वह 12वीं में थी और शादी के समय दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज में लास्ट ईयर में पढ़ रही थी. वह हमेशा आत्मनिर्भर बनना चाहती थी और उसने बड़े सपने देखे थे. इस बातचीत से एक बात साफ हो गई कि एक तरफ पत्नी के बड़े सपने थे और दूसरी तरफ पति को सिर्फ घर संभालने वाली पत्नी चाहिए थी.

सोशल मीडिया पर क्यों भड़का गुस्सा?

वीडियो सामने आते ही लोगों में गुस्सा फैल गया. लाखों लोगों ने इस पर अपनी राय दी. लोगों का कहना है कि पति ने जिस तरह अपनी पत्नी की पढ़ाई को छोटा बताया और सबके सामने उसे ’12वीं पास’ कहकर असहज किया, वह बहुत गलत था.

कई लोगों ने कहा कि वीडियो में महिला अपने आंसू छिपाकर मुस्कुराने की कोशिश कर रही थी, जो देखना बहुत दुख भरा था. एक यूजर ने सवाल उठाया, पूरी बातचीत में सिर्फ यही बताया गया कि पति को क्या पसंद है, उसे कैसी पत्नी चाहिए, लेकिन क्या उस महिला की अपनी कोई इच्छा नहीं है? लोगों का कहना है कि जब एक पढ़ी-लिखी महिला से भी सिर्फ यही उम्मीद की जाती है कि वह पति की मर्जी से जिए, तो ऐसी पढ़ाई का क्या मतलब रह जाता है.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More

Exit mobile version