डंपर ड्राइवर ने पुलिस वालों को दिया जोर का झटका, VIDEO देख आप भी पीट लेंगे माथा

डंपर वाले ने पुलिस वालों को दिया जोर का झटकाImage Credit source: Twitter/@mktyaggi

लोग कहते हैं कि पुलिस की ना दोस्ती अच्छी और ना ही दुश्मनी. ये कहावत ऐसे ही नहीं कही जाती बल्कि कई जगहों पर पुलिस का रवैया वैसा होता है कि लोग उनसे खुश नहीं होते. वैसे पुलिस से दुश्मनी अक्सर लोगों को भारी ही पड़ती है, लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डंपर वाले से बहस पुलिस वालों पर ही भारी पड़ती नजर आ रही है. दावा किया जा रहा है कि एक डंपर वाले की पुलिस वालों से किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद डंपर वाला ऐसा बौखलाया कि उसने सड़क पर ही पूरा मलबा गिरा दिया और वहां से चला गया.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि डंपर वाला कैसे मलबा गिराते हुए रोड पर आगे बढ़ता जा रहा है. इस दौरान वहां पर कई पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की. जब डंपर से पूरा मलबा रोड पर गिर गया, तब ड्राइवर डंपर लेकर आराम से चला गया. यह घटना कहां की है, इसके बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन ये दावा जरूर किया जा रहा है कि वीडियो में ‘चौधरी मोटर्स’ और स्थानीय दुकानों पर दिखाई देने वाले संकेतों के आधार पर यह घटना मध्य प्रदेश के मुरैना की हो सकती है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @mktyaggi नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘डंपर वाले को पुलिसवालों ने रोका, शायद कुछ लेन-देन का मामला रहा होगा. गुस्से में डंपर वाला इतना बौखला गया कि पुलिसवालों की जान आफत में डालने के लिए उसने सड़क पर ही मलबा गिरा दिया’.

यहां देखें वीडियो

महज 47 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 2 लाख 94 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘अब तो डंपर भी गया, ड्राइवर भी गया. अपराधी कानून तोड़ने में आगे निकल रहा है, लेकिन पकड़ा तो जाएगा ही’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘ये डंपर चालक जानबूझकर ऐसा करते हैं. जब भी पुलिस अवैध खनन और ओवरलोडिंग के लिए उनका पीछा करती है, तो वो अपना पूरा सामान उतार देते हैं ताकि पुलिस के लिए रास्ता बंद हो जाए’.



Exit mobile version