AI का खेल या सचमुच की लगन?Image Credit source: Instagram/@fem.social
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें एक नई-नवेली दुल्हन साड़ी, चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाए ट्रेन चलाती दिख रही है. लोग उसके जज्बे की तारीफ कर रहे हैं, साथ ही सवाल उठ रहा है कि क्या ये वीडियो असली है या AI से बना है? आइए इसका सच जानते हैं.
वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला साड़ी पहनकर लोको पायलट की सीट पर बैठकर ट्रेन चलाती दिख रही है और वॉकी-टॉकी पर गार्ड से लगातार बात कर रही है. कई लोग इसे शेयर कर कह रहे हैं कि शादी के बाद भी काम के प्रति ऐसी लगन कमाल है. लोग इसे ‘परंपरा और आधुनिकता का मेल’ बता रहे हैं. ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और लाखों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है.
वीडियो का सच क्या है?
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के मन में सवाल उठा कि क्या कोई दुल्हन सच में ऐसे ट्रेन चला सकती है? रेलवे के नियमों के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान लोको पायलट को यूनिफॉर्म पहनना जरूरी होता है. ऐसे में साड़ी और चूड़े में ट्रेन चलाना सुरक्षा नियमों के खिलाफ है. रेलवे ने भी ऐसी किसी घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
AI टूल्स की जांच
जब हमने इस वीडियो की ‘Hive AI Detection’ टूल से जांच की, तो पता चला कि ये वीडियो 25.9 फीसदी AI या एडिटिंग से बनाया गया हो सकता है.

Image Source: hivedetect
निष्कर्ष: कुल मिलाकर ये वीडियो पूरी तरह असली नहीं है. जांच के मुताबिक, ये AI या एडिटिंग से बना लगता है, जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है.
यहां देखिए वायरल वीडियो