उफनती बाढ़ में जेट स्कीImage Credit source: Instagram/@adson_ivan
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. ब्राजील के एक बिजनेसमैन ने अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसा काम किया जिस पर यकीन करना मुश्किल है. चारों तरफ कीचड़ और तेज बहाव वाली उफनती नदी में उसने अपनी जेट स्की उतार दी.
मौत के साथ स्टंट, उफनती नदी में उतरा बिजनेसमैन
ये घटना ब्राजील के साओ पाउलो में पिरासीकाबा नदी (Piracicaba River) की है. यहां 35 साल के बिजनेसमैन डेविड डिनिज (David Diniz) ने बाढ़ के गंदे और तेज पानी में जेट स्की से खतरनाक स्टंट करके सबको हैरान कर दिया.
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि नदी का पानी बहुत तेज और खतरनाक तरीके से बह रहा है. बहाव इतना तेज था कि डेविड एक बार जेट स्की से अपना बैलेंस खो बैठे और पानी में गिर पड़े. किस्मत से वो बाल-बाल बच गए और फिर से जेट स्की पर चढ़कर खतरनाक लहरों में स्टंट करने लगे.
इंटरनेट पर क्यों मचा बवाल?
जैसे ही ये वीडियो X और Reddit पर आया, मिनटों में वायरल हो गया. दुनिया भर के लोगों ने डेविड के इस खतरनाक काम की खूब आलोचना की.कई बड़े चैनल्स और लोगों ने कहा कि मामला सिर्फ तेज बहाव का नहीं था. पिरासीकाबा नदी का बाढ़ वाला पानी बहुत गंदा, जहरीला और खतरनाक बैक्टीरिया वाला था. साथ ही पानी के नीचे बड़े पत्थर और पेड़ छिपे थे, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था. स्थानीय अधिकारियों ने भी इस लापरवाही पर नाराजगी जताई.
डेविड ने क्या कहा?
चारों तरफ आलोचना होने पर डेविड ने अपने काम का बचाव किया. उन्होंने कहा कि ये उनके लिए तनाव दूर करने और मन को शांत करने का तरीका है. दुनिया इसे खतरनाक कहे, लेकिन उन्हें इसी रोमांच में सुकून मिलता है. हालांकि, सोशल मीडिया पर ये वीडियो युवाओं के लिए एक खतरनाक उदाहरण बन गया है.
यहां देखिए वायरल वीडियो
