शराब पीकर फ्लाईओवर की छत पर चढ़ा शख्स, खुद को समझने लगा तपस्वी, साधना करते वीडियो ने मचाई सनसनी

नशे में फ्लाईओवर पर चढ़ गया शख्सImage Credit source: X/@Rudhrayadav001

सोशल मीडिया इन दिनों ऐसी अजीबोगरीब वीडियो से भरा पड़ा है, जहां लोग नशे की हालत में तरह-तरह के कारनामे करते नजर आते हैं. कभी शराब के नशे में लोग आपस में भिड़ जाते हैं, तो कभी कोई ऐसी हरकत कर बैठता है जिसे देखकर बंदा सोच में पड़ जाए कि आखिर यह हो क्या रहा है. अभी हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया है, जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी रह गईं.

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स नशे की हालत में सीधा एक फ्लाईओवर की छत पर जा चढ़ा. अब यहां तक तो ठीक था, लेकिन असली चौंकाने वाली बात यह है कि वहां चढ़कर वह कोई साधारण हरकत नहीं कर रहा, बल्कि किसी साधु-संत की तरह ध्यान और साधना करता दिख रहा है. वीडियो में बैकग्राउंड से किसी की आवाज भी सुनाई देती है, जो कह रहा है कि फलां आदमी शराब पीकर ऊपर चढ़ गया है और खुद को कोई तपस्वी समझ बैठा है.

क्या कहा लोगों ने वीडियो देखकर?

लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति पहले घर में अपनी पत्नी और बच्चों से झगड़ा करके निकला, फिर रास्ते में कहीं से 80 रुपये की शराब की बोतल खरीदी और उसे पीकर सीधा फ्लाईओवर की छत पर चढ़ गया. वहां जाकर वह मानो किसी अलग ही दुनिया में खो गया और साधना करने का नाटक करने लगा. सबसे डरावनी बात यह है कि इस हरकत से वह सिर्फ अपनी नहीं, बल्कि आसपास मौजूद बाकी लोगों की जान को भी खतरे में डाल रहा था. इतनी ऊंचाई से गिरने का खतरा किसी भी वक्त हो सकता था.

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि वह चढ़ तो गया, पर उतरेगा कैसे? नशे में इंसान को ना ऊंचाई का डर लगता है, ना खतरे का एहसास होता है, इसलिए वह आसानी से ऊपर चढ़ गया. मगर जैसे ही नशा उतरेगा और होश आएगा, वहां से नीचे उतरना उसके लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: Viral Video: रोज वही रूटीन, वही काम- WFH के 2 हफ्तों ने पुणे की लड़की को सिखाया हाइब्रिड का महत्व

सच कहें तो, कोई भी नॉर्मल और होश में रहने वाला इंसान कभी सपने में भी ऐसा कदम नहीं उठाएगा. यही वजह है कि यह वीडियो देखने वालों के लिए इतना चौंकाने वाला बन गया. जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कोई इसे मजाक में ले रहा है, तो कोई गंभीरता से उस व्यक्ति की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहा है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



Exit mobile version