नौकरी और मां का प्यार Image Credit source: X/@lakshaymehta08
मां का प्यार तो सबसे बड़ा माना जाता है, लेकिन एक वीडियो ने ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या ये प्यार सच में “बिना शर्त” होता है या इसमें भी कहीं न कहीं शर्तें छुपी होती हैं. मामला है खाने की थाली का – मां खाना परोस रही थी, लेकिन दोनों बेटों की थाली में जमीन-आसमान का फर्क था. ये फर्क इतना साफ था कि एक बेटे ने इसे कैमरे में कैद कर लिया, और देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया.
वीडियो में नजर आते हैं दो भाई, उनकी अलग-अलग सजी थालियां, और बीच में खड़ी मां. ऊपर से देखने में ये वीडियो मजाकिया लगता है, हंसी-मजाक के अंदाज में बनाया गया लगता है, लेकिन गौर से देखें तो ये हमारे समाज की एक कड़वी सच्चाई को उजागर कर देता है. जो भी इस वीडियो को देखता है, बात तुरंत समझ जाता है.
मिथ है अनकंडिशनल लव
ये वीडियो Lakshay Mehta नाम के शख्स ने शेयर किया है. वीडियो बनाने वाला बड़ा दिलचस्प अंदाज में बोलता है – “देखो, मेरे बेरोजगार भाई को खाना कैसे परोसा गया है!” वीडियो के कैप्शन में एक सीधी-सी बात लिखी है – पैसा बहुत मायने रखता है, इसलिए कमाई पर फोकस करना जरूरी है.
आगे वीडियो में वो शख्स सरकारी नौकरी वाले और बेरोजगार भाई के बीच का फर्क साफ-साफ दिखाता है. उसका बेरोजगार भाई है, जिसे सीधे थाली में खाना दिया गया – बिना किसी तामझाम के. वहीं दूसरी तरफ, जो भाई सरकारी नौकरी में है, उसके लिए खाना अलग-अलग कटोरियों में सजाकर परोसा गया. साथ में कई तरह की सब्जियां भी थीं, मानो कोई खास मेहमान आया हो.
इसके बाद वीडियो में मां की एंट्री होती है. जब मां से पूछा जाता है कि दोनों बेटों में क्या फर्क है, तो वो बड़ी सहजता से जवाब देती हैं कि ये सरकारी नौकरी वाला है, और ये निकम्मा है.” बस यही एक लाइन पूरे वीडियो का सार बन गई और लोगों के दिलों को छू गई.
यह भी पढ़ें: Viral Video: 30 साल की उम्र में ना करें ये बड़ी गलती, 80 साल की दादी ने वक्त को लेकर दी कमाल की सीखअनमोल शब्दों ने जीता सबका दिल
वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने बड़ी दिलचस्प बात लिखी – “वीडियो भले ही स्क्रिप्टेड हो, लेकिन जो मैसेज दिया गया है, वो बिल्कुल भी झूठा नहीं है.” यानी भले ही ये सीन बनाकर शूट किया गया हो, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई कहीं न कहीं हर घर में मौजूद है. एक दूसरे यूजर ने तो सीधे इस पूरी अवधारणा पर ही सवाल खड़ा कर दिया – “अनकंडिशनल लव तो बस एक मिथ है.” उसका मानना था कि प्यार में भी अक्सर शर्तें छुपी होती हैं, चाहे हम मानें या न मानें.
यहां देखिए वीडियो
A man shows how differently his mother treats him and his unemployed brother.
He has a govt job, so she gives him more food and serves it in a bowl.
His unemployed brother gets less food, served on a simple plate 😳
Not every mother loves you unconditionally.
The truth is, pic.twitter.com/3ij0InHCC5
— Lakshay Mehta (@lakshaymehta08) September 3, 2026
