यमन के इस वायरल नजारे ने इंटरनेट पर मचाया तहलकाImage Credit source: X/@MarioNawfal
दुनियाभर में सुरक्षा चौकियों पर पुलिस लोगों को इसलिए रोकती है ताकि उनके पास हथियार या कोई संदिग्ध सामान न मिले. लेकिन क्या आपने कभी ऐसा नजारा देखा है जहां कंधों पर AK-47 राइफलें लटकाए लोग आराम से लाइन में खड़े हों और पुलिस अफसर बंदूक देखकर भी उन्हें नजरअंदाज कर उनकी जेबें टटोल रहा हो? यमन से सामने आए एक हालिया वीडियो ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है. इस वायरल वीडियो को देखकर लोग सोच में पड़ गए हैं कि आखिर यह कैसी तलाशी अभियान है जहां राइफलों से कोई ऐतराज ही नहीं है.
कंधे पर बंदूक, फिर भी बेफिक्र पुलिस
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मी लाइन में खड़े लोगों की तलाशी ले रहे हैं. अजीब बात यह है कि जिन लोगों की चेकिंग हो रही है, उनमें से कई लोगों के कंधों पर AK-47 राइफलें साफ लटकी हुई दिख रही हैं. पुलिस उन बंदूकों को पूरी तरह नजरअंदाज कर रही है और आराम से लोगों की जेबें और कपड़े टटोल रही है. इस नजारे को देखकर एक यूजर ने मजाक में लिखा, यमन की चेकिंग सच में सबसे अनोखी है. समझ ही नहीं आ रहा कि जब बंदूकों से कोई मतलब नहीं है, तो पुलिस ढूंढ क्या रही है?
आखिर बंदूकों को छोड़कर किस चीज की हो रही है जांच?
जब इंटरनेट पर लोगों का भ्रम बढ़ा, तो एक यूजर ने AI चैटबॉट ग्रोक (Grok) से इसकी वजह पूछी. जवाब काफी दिलचस्प था. AI ने बताया कि यमन खासकर हुती नियंत्रित इलाकों में AK-47 रखना वहां की कबीलाई संस्कृति का हिस्सा बन चुका है. वहां बंदूकों का होना एक आम बात है, इसलिए सुरक्षाबल हथियारों को देखकर परेशान नहीं होते. पुलिस का सारा ध्यान कपड़ों के भीतर छिपे विस्फोटक या सुसाइड बॉम्बर जैकेट को ढूंढने पर होता है.
बंदूक से ज्यादा आत्मघाती जैकेट का डर क्यों?
भीड़भाड़ वाले इलाकों में AK-47 से हमला करने पर वहां मौजूद बंदूकधारी बाकी लोग तुरंत जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं. लेकिन कपड़ों के नीचे छिपा बम पलक झपकते ही बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है. यही वजह है कि चेकिंग के दौरान पुलिस का पूरा जोर सिर्फ छिपे हुए बारूद और धमाके के सामान को पकड़ने पर रहता है.
सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन
यमन के इस अनूठे माहौल और चेकिंग स्टाइल पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, भाई राइफल तो ठीक है, बस बम मत लाना. दूसरे ने चुटकी ली, शायद यमनी पुलिस अमेरिकी प्रतिनिधियों की तलाश में है.
यहां देखिए वायरल वीडियो
🇾🇪 The security checkpoints in Yemen hit different
What the hell are they checking for?!?!
Definitely not weapons 😂
Writers: Sol, Ianpic.twitter.com/QymkS8wUX6
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) August 26, 2026
