साइकोलॉजिस्ट के वीडियो ने मचाया हंगामाImage Credit source: Instagram/@awkwardgoat3
करवा चौथ (Karwa Chauth 2026) का त्योहार आते ही समाज में एक पुरानी बहस फिर छिड़ गई है. इस बार मशहूर साइकोलॉजिस्ट दिविजा भसीन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके हंगामा खड़ा कर दिया है. उन्होंने सीधे तौर पर सवाल उठाया है कि क्या अपनी पत्नी को भूखा रखना ही प्यार है?
दिविजा ने साफ कहा कि किसी भी पति के लिए यह बहुत ही शर्म की बात है कि वह अपनी पत्नी को अपने नाम पर भूखा और डिहाइड्रेटेड देखे और चुपचाप तमाशा देखता रहे. उन्होंने कहा कि या तो ऐसे पतियों को कोई हमदर्दी नहीं है या फिर उन्हें खुद को भगवान की तरह पूजवाने में मजा आता है.
उन्होंने इस बात पर भी गुस्सा जाहिर किया कि रिश्ते में प्यार साबित करने का ठेका सिर्फ और सिर्फ औरतों ने ही क्यों ले रखा है? क्यों नहीं पति भी अपनी पत्नी के लिए व्रत रखते? ऊपर से व्रत के बाद पतियों के पैर छूने वाली रस्म पर भी उन्होंने सवाल उठाए.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए हैं. कुछ लोग इसे रूढ़िवादी सोच बताकर बदलने की बात कह रहे हैं, तो कुछ इसे परंपरा मान रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अब 2026 चल रहा है, ऐसे भूखे रहने वाले रिवाज खत्म होने चाहिए.
वहीं दूसरा गुट इसे आस्था और निजी पसंद बता रहा है. कई महिलाओं ने कमेंट किया कि वो ये व्रत अपनी मर्जी और प्यार से रखती हैं, इसमें जबरदस्ती नहीं है. इस समय इंस्टाग्राम पर #karwachauth पर लाखों महिलाएं अपने लुक और पूजा की रील शेयर कर रही हैं.
यहां देखिए वायरल वीडियो
