87 साल की उम्र में दादी ने पहली बार देखा समंदर, दिल जीत रहा यह वायरल वीडियो

लहरों के बीच दादी के रिएक्शन पर हार बैठेंगे दिल!

Image Credit source: Instagram/@hersheyy_vibes

87 Year Old Dadi Sees Ocean First Time: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों वीडियोज स्क्रॉल करते हुए कभी-कभी कुछ ऐसा दिख जाता है, जो दिल को छू जाता है, और चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है. इन दिनों ऐसे ही एक खूबसूरत वीडियो ने इंटरनेट की पब्लिक का ध्यान आकर्षित किया है, जिसे देखकर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी. यह वायरल कहानी है 87 वर्षीय एक बुजुर्ग दादी की, जिनका समंदर देखने का बरसों पुराना सपना उनके परिवार ने मिलकर पूरा किया.

87 की उम्र में पहली बार देखा समंदर

वायरल हो रहे इस वीडियो को चेन्नई की हर्षे इनेनी नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर @hersheyy_vibes ने शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने एक बेहद भावुक कर देने वाली बात लिखा. हर्षे ने बताया कि उनकी दादी ने अपनी जिंदगी के 87 साल सिर्फ दूसरों की देखभाल करने और परिवार को संभालने में बिता दिए. इस भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच उन्हें कभी खुद के लिए वक्त नहीं मिला और न ही वो कभी समंदर देख पाईं.

लहरों के बीच एक यादगार पल

जब परिवार को दादी की इस दबी हुई हसरत का पता चला तो उन्होंने तय कि वे उनकी इस इच्छा को अधूरा नहीं रहने देंगे. फिर क्या था? पूरा परिवार दादा-दादी को लेकर सीधे समुद्र तट पहुंच गया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दादी पहली बार समंदर को करीब से देखकर बेहद भावुक नजर आ रही हैं. पूरा परिवार एक साथ लहरों को निहार रहा है, और जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को जी रहा है. हर्षे ने लोगों से अपील भी की है कि वे भी अपने बुजुर्गों के साथ वक्त बिताएं और उनके लिए ऐसे मोमेंट जरूर बनाएं. यह भी पढ़ें: 72 लाख के पैकेज को शख्स ने मार दी लात! वजह जानकर कहेंगे- बंदे में दम है

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ तेजी से वायरल हो गया. कमेंट सेक्शन में लोग अपने दिल की बात लिख रहे हैं. एक ने लिखा, इसे देखकर मुझे मेरी दादी की याद आ गई. दूसरे ने कहा, इस वीडियो ने सचमुच मेरा दिन बना दिया. यह भी पढ़ें: 6 साल से नहीं सोई यह महिला, रातभर बहते हैं आंसू, एक गलत सर्जरी ने जिंदगी को बनाया नरक

यहां देखिए वीडियो

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More



Exit mobile version