Dhaka Protest: चुनाव से 6 दिन पहले बांग्लादेश में बवाल, यूनुस के घर के बाहर सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन | Dhaka Protest Turmoil in Bangladesh 6 days before election government employees massive uproar HINDI

International

oi-Smita Mugdha

Dhaka protest: बांग्लादेश की राजधानी ढाका आम चुनाव से ठीक छह दिन पहले एक बार फिर सुलग गई है। पिछले दो साल से राजधानी में युवाओं, छात्रों समेत कई समूहों ने बड़ा प्रदर्शन किया है। चुनावों से ठीक पहले इस बार सरकारी कर्मचारियों ने अपने ही देश की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

शुक्रवार को हजारों सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के सरकारी आवास ‘जमुना’ तक मार्च निकाला। इसी दौरान मामला बिगड़ गया और प्रदर्शन हिंसक झड़प में बदल गया।

Dhaka Protest

Dhaka Protest: यूनुस के घर के बाहर भारी बवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नौवां वेतनमान आयोग लागू करने की मांग सरकारी कर्मचारियों की ओर से लगातार हो रही थी। इसी मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए सुबह देश के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रदर्शनकारी पहले शहीद मीनार पर इकट्ठा हुए थे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, यहां से उन्होंने ‘नौवां राष्ट्रीय वेतनमान तुरंत लागू करो’ के नारे लगाते हुए यूनुस के आवास की ओर कूच किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगाए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस के लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए और जबरन जमुना गेट की तरफ बढ़ने लगे।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बरसाई लाठियां, आंसू गैस के गोले दागे

प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ और हालात बेकाबू होते देखकर पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इसके बावजूद भीड़ नहीं रुकी तो लाठीचार्ज करना पड़ा। इस झड़प में कई लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार उनकी आजीविका से जुड़े मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है। प्रदर्शनकारी लगातार नारे लगा रहे थे, ‘पेट में चावल नहीं तो मुंह में विकास कैसा?’

Bangladesh Election: चुनाव में गड़बड़ी के सवाल पर भड़के प्रदर्शनकारी

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर रमना डिवीजन के डिप्टी कमिश्नर मसूद आलम ने एक सरकारी कर्मचारी से तल्ख सवाल किए थे। इसके बाद माहौल और भड़क गया। आलम ने प्रदर्शनकारियों पर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पूछा, ‘क्या आप चुनाव में गड़बड़ी करने के लिए यहां आए हैं?’ इस सवाल से प्रदर्शनकारी भड़क उठे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी तेज कर दी।

सरकारी कर्मचारियों ने दी सरकार को चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकारी कर्मचारियों पर दमन जारी रहा तो आने वाले आम चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ढाका में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि चुनाव से पहले भड़की यह हिंसा बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

  • Bangladesh Elections: Tarique Rahman ने जारी किया BNP का चुनावी मैनिफेस्टो, जानें क्या क्या किए बड़े वादे?

  • Bangladesh Election 2026: घोषणा पत्र में हिन्दू और हिन्दुस्तान पर जमात-ए-इस्लामी ने क्या बोला? देखें रिपोर्ट

  • Bangladesh Election 2026 में भारत विरोधी एजेंडा चलाकर ढाका पर कब्जा चाहते हैं पाकिस्तान-चीन, क्या करेगा भारत?

  • Uber-Ola-Rapido की सेवाएं ठप! 7 फरवरी को देशभर में मचेगा हड़कंप? क्या हैं बड़ी मांगें

  • Bhopal News: बैंक मित्रों का बड़ा शांतिपूर्ण विरोध, 7 फरवरी को काली पट्टी बांधकर करेंगे काम—NICT कंपनी पर शोषण

  • Gold Silver Price: चांदी फिर ₹1.30 लाख सस्‍ती, सोना भी सस्ता,गोल्ड-सिल्वर में निवेश करने के 5 स्मार्ट तरीके

  • इस फेमस एक्ट्रेस संग सेट पर हुई ऐसी शर्मनाक घटना, बर्बाद हुई जिंदगी, 13 साल झेला दर्द और फिर जो हुआ

  • Supreme Court ने SIR विवाद पर सुनाया अहम फैसला, ममता बनर्जी ने खुद रखी अपनी दलीलें, कोर्ट में क्या-क्या हुआ?

  • Love Story: इस खूबसूरत हसीना को दिग्गज नेता से मोहब्बत पड़ी भारी, लगाया था रेप का आरोप,दर्द भरी है प्रेम कहानी

  • Weather Delhi NCR: दिल्ली में लौटेगी जनवरी वाली ठंड! बारिश और ओलावृष्टि मचाएगी भारी तबाही?

  • इस एक्ट्रेस संग उसके पिता ने सालों तक की ‘गंदी हरकत’, फिर एक दिन ऐसा सच आया सामने, रोंगटे खड़े करेगा ये दर्द

  • ‘तू नए आशिक के साथ घूम, जिसे मर्जी हो…’, वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका के पति ने अब खोली पोल, कौन है युगम गेरा?

  • Uttar Pradesh Silver Rate Today: 4 फरवरी को चांदी बनी रॉकेट? Lucknow-Kanpur समेत 7 शहरों के ताजा भाव

  • Hyderabad Bullet Train: हैदराबाद से इन शहरों के लिए चलेगी मेट्रो ट्रेन, IT सिटी बनेगा देश का कनेक्टिविटी हब

  • ‘शर्माओ मत, तुम्हारी बॉडी तो’, फेमस डायरेक्टर ने काम के बदले सुपरहिट हीरोइन से की गंदी डिमांड और फिर जो हुआ

English summary

Dhaka Protest Turmoil in Bangladesh 6 days before election government employees massive uproar HINDI

Exit mobile version