OMG! ट्रैवलर ने केरल की सफाई की तारीफ में पढ़े कसीदे, नॉर्थ इंडिया को लेकर कही ऐसी बात छिड़ गई बहस

केरल के वीडियो को लेकर मचा बवाल Image Credit source: Instagram/ _the_madnomad

दिल्ली के रहने वाले ट्रैवलर सूरज का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. 17 सितंबर को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए करीब एक मिनट के इस वीडियो में उन्होंने केरल की साफ-सफाई और वहां के लोगों के सिविक सेंस की तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में नॉर्थ इंडिया अभी काफी पीछे है. सूरज की यह बात सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद भी आई और कई लोगों को खटक भी गई.

सूरज ने यह वीडियो केरल के फोर्ट कोच्चि इलाके के ज्यू टाउन से बनाया है. वीडियो में वह वहां की गलियों और बाजार में घूमते हुए नजर आते हैं. उन्होंने बताया कि ज्यू टाउन काफी व्यस्त मार्केट है, लेकिन इसके बावजूद यहां की सड़कें और आसपास का इलाका साफ-सुथरा दिखाई देता है. उन्हें खास तौर पर यह बात अच्छी लगी कि जगह-जगह कूड़ेदान लगाए गए हैं और लोग उनका इस्तेमाल भी करते हैं. यही वजह है कि बाजार की भीड़भाड़ के बावजूद सड़क पर कचरा फैला हुआ नजर नहीं आता.

वीडियो पर मचा बवाल

सूरज को वहां का माहौल और पुर्तगाली अंदाज वाली इमारतें भी काफी पसंद आईं. उन्होंने कहा कि भारत घूमने के दौरान उन्हें कई जगहों को करीब से देखने का मौका मिला. इसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि साफ-सफाई और पब्लिक प्लेस को लेकर लोगों की जिम्मेदारी समझने के मामले में नॉर्थ इंडिया को देश के दूसरे हिस्सों से सीखने की जरूरत है.

उनकी बात सिर्फ वीडियो तक सीमित नहीं रही. सूरज ने पोस्ट के कैप्शन में भी इसी मुद्दे पर अपनी राय रखी. उन्होंने लिखा कि साउथ इंडिया और नॉर्थ-ईस्ट के कई हिस्सों में लोग पब्लिक प्लेस को साफ रखने को अपनी जिम्मेदारी मानते हैं. वहां डस्टबिन का इस्तेमाल करने पर भी जोर दिया जाता है. हालांकि, सूरज ने यह भी साफ किया कि उनका मकसद किसी एक इलाके को परफेक्ट बताना या किसी दूसरे हिस्से को नीचा दिखाना नहीं है.

उनका कहना है कि अगर देश के किसी हिस्से में लोग कोई अच्छी आदत अपनाते हैं, तो बाकी लोग भी उससे सीख सकते हैं. आखिरकार सड़क, पार्क, बाजार और दूसरी सार्वजनिक जगहें सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि हम सभी की हैं. इसलिए उन्हें साफ रखना भी सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं हो सकती. इसमें आम लोगों की भूमिका भी उतनी ही जरूरी है.

यह भी पढ़ें: OMG: 25 साल पुरानी बीमारीजिसने तोड़ दिया प्रेग्रेंट महिला का हौसला, 8वें हफ्ते में लिया अबोर्शन का फैसला

सूरज का वीडियो सामने आते ही कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कुछ यूजर्स ने उनकी बात का समर्थन किया और माना कि सार्वजनिक जगहों को साफ रखने के लिए लोगों में जिम्मेदारी की भावना होना जरूरी है. वहीं, कई लोगों ने सूरज की तुलना को लेकर सवाल उठाए और उन्हें जमकर जवाब दिया.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



Exit mobile version