गोद में बच्चा, बैग में रेलवे की चादर! चोरी और सीनाजोरी की मिसाल बना ये VIDEO

कपल ने ट्रेन में चुराया चादर Image Credit source: Instagram/ yatrawalavishal

ट्रेन में बेडशीट चोरी करते पकड़े गए एक कपल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, और लोग इसे देखकर हैरान भी हैं और मजा भी ले रहे हैं. दरअसल हुआ यूं कि एक महिला यात्री अपनी गोद में छोटे बच्चे को लेकर खड़ी थी, तभी उसके बैग से रेलवे की पैक्ड चादरें झांकने लगीं. बस फिर क्या था, पूरा मामला खुल गया.

जैसे ही अटेंडेंट को शक हुआ, उन्होंने बैग चेक करने की बात कही, लेकिन महिला टालमटोल करती रहीं और इसे बेवजह का तमाशा बताने लगीं. मगर जब बैग आखिरकार खोला गया, तो अंदर से भूरे रंग के रेलवे पैकेट में लिपटी सफेद चादरें निकल आईं. यानी चोरी पकड़ी जा चुकी थी, और अब बहाने बनाने का वक्त था. महिला ने फौरन सफाई देनी शुरू कर दी कि TTE ने उनसे पहले ही कुछ एक्स्ट्रा पैसे वसूले थे, इसी वजह से उन्होंने चादर उठा ली.

पकड़े जाने पर पलटवार!

इस पर अटेंडेंट ने भी करारा जवाब दिया क्या ये चादर TTE के घर की है? यानी TTE ने पैसे लिए हों या नहीं, रेलवे की चीज़ उठाने का हक तो किसी को नहीं बनता, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. महिला ने भी बात घुमाते हुए उल्टा सवाल दाग दिया कि पहले ये बताओ कि चादर वापस ली जा रही है या नहीं. धीरे-धीरे बहस और तेज होती गई, और महिला बच्चे को गोद में संभाले-संभाले ही अटेंडेंट से भिड़ने लगीं. इंस्टाग्राम पर यह वीडियो @yatrawalavishal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, और लोग इसे चोरी और सीनाजोरी का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं.

कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने लायक हैं. कोई महिला के तेवर पर हैरानी जता रहा है तो कोई अटेंडेंट की सूझबूझ की तारीफ कर रहा है. कई लोग इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं कि आजकल इस तरह की चोरियां कितनी आम होती जा रही हैं, और पकड़े जाने पर भी लोग शर्मिंदा होने की बजाय उल्टा सामने वाले पर ही सवाल उठाने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: पैदा होते ही बच्चे ने दिखाया ऐसा रौब, मानो अस्पताल उसी का हो! जमाया ऐसा रौब देखते रह सब

असल में यह वीडियो सिर्फ एक मनोरंजक किस्सा भर नहीं है, बल्कि यह रेलवे की एक बड़ी और बढ़ती हुई समस्या की तरफ भी इशारा करता है बेडरोल यानी बिस्तर के सामान की चोरी. जैसा कि सभी जानते हैं, एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को चादर, कंबल, तकिया और तौलिया बिल्कुल मुफ्त दिया जाता है, लेकिन शर्त यही होती है कि सफर पूरा होते ही यह सामान वापस लौटाना जरूरी है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



Exit mobile version