बंदे ने कार को गहरी खाई में गिरायाImage Credit source: X/@InsaneRealitys
सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी वाले वीडियोज भी खूब देखने को मिलते हैं और कई वीडियोज तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की सांसें थम जाती हैं. आपने फिल्मों में चलती कार से लोगों को कूदते तो बहुत देखा होगा, लेकिन क्या कभी असल जिंदगी में ऐसा करते किसी को देखा है? नहीं ना, पर सोशल मीडिया पर आजकल ऐसा ही एक वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें एक बंदा चलती कार से कूदता नजर आता है और उसके बाद आगे जो होता है, वो इतना खतरनाक और डराने वाला है कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस वीडियो को देखकर आपके दिमाग में यहीं आएगा कि कैसे कोई इस तरह से अपनी जान को दांव पर लगा सकता है.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदा कैसे कार चलाता हुआ आता है और जैसे ही गहरी खाई आने वाली होती है, वो अचानक कार से कूद जाता है. उसने पहले से ही कार का दरवाजा खोला हुआ था, ताकि उसे कूदने में आसानी हो. जब वह कार से कूद जाता है तो अगले ही पल कार खाई में गिर जाती है और नीचे तक गिरती चली जाती है. ये नजारा ऐसा है कि देखने वाले लोगों के दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं, क्योंकि नजारा बिल्कुल किसी एक्शन फिल्म जैसा लगता है, लेकिन ये असल जिंदगी का वीडियो है. बंदे की इस खतरनाक हरकत ने हर किसी को सन्न कर दिया है.
ऐसा खतरनाक स्टंट देखा है कभी?
इस दिल दहला देने वाले स्टंट वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @InsaneRealitys नाम की आईडी से शेयर किया गया है. महज 15 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.
वीडियो देख किसी ने लिखा है कि ‘भाई, ये फिल्म नहीं है, जिंदगी है’, तो किसी ने कहा कि ‘ऐसा स्टंट देखने में मजेदार लगता है, लेकिन हकीकत में मौत को दावत देने जैसा है’. वहीं, एक यूजर ने लिखा है, ‘रोमांच के चक्कर में कभी अपनी जान से खिलवाड़ मत करो’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘स्टंट फिल्मों में अच्छे लगते हैं, असल जिंदगी में नहीं. अपनी सुरक्षा से बड़ा कोई शो ऑफ नहीं’.
यहां देखें वीडियो
This is exactly what free will looks like pic.twitter.com/vmqYsvdnm8
— Insane Reality Leaks (@InsaneRealitys) October 10, 2025
