VIDEO: पुलिस वालों को भा गई व्लॉगर की 1000 CC की बाइक, कीमत जान उड़े होश

बाइक की कीमत जान पुलिसकर्मियों के उड़े होशImage Credit source: Instagram/superbikersraipur

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें महंगी बाइक्स और कारों का शौक होता है और वो खरीद कर चलाते भी हैं. हालांकि महंगी गाड़ियां खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं होती, लेकिन चलाने का मन तो हर किसी का करता ही है. सोशल मीडिया पर आजकल इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं. दरअसल, कुछ पुलिसवाले एक व्लॉगर की महंगी स्पोर्ट्स बाइक देखकर इतने प्रभावित हो गए कि वो उससे बाइक के बारे में पूछताछ करने लगे. उन्हें जब बाइक का इंजन पावर और उसकी कीमत के बारे में पता चलता है तो उनके भी होश उड़ जाते हैं.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि व्लॉगर अपनी चमचमाती सुपरबाइक पर रेड लाइट पर खड़ा है. तभी वहां से गुजरते हुए दो पुलिसकर्मी अपनी बाइक लेकर उसके पास पहुंच जाते हैं और उनकी नजरें बाइक के डिजाइन पर टिक जाती हैं. उनके चेहरे से साफ झलक रहा था कि उन्हें बाइक बहुत पसंद आई थी और वो उसके बारे में जानना चाहते थे. आखिरकार पुलिसकर्मियों ने बाइक वाले से पूछना शुरू कर ही दिया. उन्हें जब पता चला कि बाइक 1000 सीसी की है तो उनके होश ही उड़ गए. फिर उनके पूछने पर व्लॉगर ने बताया कि बाइक की कीमत 30 लाख रुपये है और ये बीएमडब्ल्यू कंपनी की सुपरबाइक है.

30 लाख की बाइक देख यूजर्स ने क्या कहा?

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर superbikersraipur नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे लाखों बार देखा जा चुका है और वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘इतने पैसों में तो एक छोटी कार आ जाएगी’, तो दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘अब समझ आया लोग क्यों कहते हैं शौक बड़ी चीज है’, जबकि एक ने लिखा है कि ‘मिडिल क्लास लड़कों की ये ड्रीम होती है’.

वहीं, कई यूजर्स ने तो पुलिसकर्मियों को ही लपेटना शुरू कर दिया, क्योंकि उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था. एक यूजर ने लिखा, ‘भारत में 90 प्रतिशत लोग हेलमेट नहीं पहनते, यहां तक कि पुलिस भी नहीं’, तो दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘हालांकि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था, फिर भी मैंने पुलिस की सच्ची सराहना की. उनका हावभाव और बाइक सवार से बात करने का विनम्र तरीका सराहनीय था’.

यहां देखें वीडियो



Exit mobile version