लड़कियों का डांस देख खुश हो जाएगा दिलImage Credit source: Instagram/a_squad.__
पिछले कुछ सालों में भोजपुरी गानों का क्रेज खूब बढ़ा है. सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशियों पर भी पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के गानों का खुमार चढ़ा हुआ है. कोई अपनी आवाज में उनके गाने गाता नजर आता है तो कोई उनके गानों पर धमाकेदार डांस करता दिखता है. ऐसा ही एक भोजपुरी डांस वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. इस वीडियो में दो लड़कियां भोजपुरी गाने पर ऐसा धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं, जिसे देखकर आप भी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे. उनका डांस देखकर लोग कह रहे हैं कि इन लड़कियों ने तो गर्दा उड़ा दिया.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का गाना ‘उड़नबाज रजऊ’ बजता है, दोनों लड़कियां एकदम हिपहॉप अंदाज में डांस करना शुरू कर देती हैं. उन्होंने हर बीट पर गजब के लटके-झटके दिए हैं. उनकी एनर्जी और एक्सप्रेशन्स तो देखते ही बनते हैं. लड़कियों का आत्मविश्वास और एक-दूसरे के साथ तालमेल देखकर ये साफ झलकता है कि उन्होंने इस गाने पर डांस करने के लिए कितने अच्छे से रिहर्सल किया है और सबसे अच्छी बात तो ये है कि वो खुद डांस को एंजॉय कर रही हैं. उनका परफॉर्मेंस ऐसा है कि हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देता है.
लाखों बार देखा गया वीडियो
इस धमाकेदार डांस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर a_squad.__ नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.4 मिलियन यानी 14 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 92 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.
वीडियो देख यूजर्स का कहना है कि इन लड़कियों के चेहरे के हावभाव और डांस मूव्स इतने परफेक्ट हैं कि इनके सामने बॉलीवुड डांसर भी पानी भरने लगेंगे. वहीं, एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘भोजपुरी इंडस्ट्री का लेवल अब सच में इंटरनेशनल हो गया है’, तो एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘इनके अंदर जो कॉन्फिडेंस है, वही सबसे बड़ी खूबसूरती है’.
यहां देखें वीडियो
