Viral: टंकी साफ कर रहे भाई के लड़के ने किया तगड़ा प्रैंक, वीडियो देख लोग बोले- ऐसा मजाक कौन करता है

बंदे ने किया तगड़ा प्रैंक

सोशल मीडिया आज की दुनिया का ऐसा चौराहा बन चुका है, जहां हर वक्त कुछ न कुछ नया देखने को मिल ही जाता है. यहां कभी कंटेंट की कमी नहीं होती. कोई अपने आइडिया से वीडियो बनाकर डाल देता है, तो कोई सड़क या किसी आम जगह पर घट रही किसी अनोखी घटना को कैमरे में कैद कर लेता है. फिर वही क्लिप इंटरनेट पर पहुंचकर रातों-रात वायरल हो जाती है. अगर आप भी रोजाना कुछ देर के लिए सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हैं, तो आपने जरूर तरह-तरह के वीडियो देखे होंगेकभी मज़ेदार, कभी अजीब, तो कभी हैरान कर देने वाले.

इसी कड़ी में इन दिनों एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हंसने के साथ-साथ हैरान भी कर दिया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति पानी की टंकी साफ कर रहा है. टंकी को जमीन पर लिटा दिया गया है और वो शख्स उसके अंदर घुसकर सफाई कर रहा है. सब कुछ ठीक चल रहा होता है, तभी अचानक एक और लड़का आता है और मज़ाक करने के मूड में लग जाता है. वह टंकी का ढक्कन बंद कर देता है और फिर उसे जोर से गोल-गोल घुमाने लगता है.

भाई के साथ किया तगड़ा प्रैंक

पहली बार तो लगता है कि उसने बस मस्ती की है, लेकिन वह ऐसा दो बार करता है. इसके बाद जब वो टंकी का ढक्कन खोलता है, तो अंदर सफाई कर रहा व्यक्ति जैसे-तैसे बाहर निकलने की कोशिश करता है. बाहर आते ही उसकी हालत देखकर समझ में आ जाता है कि अंदर क्या गुजरी होगी. उसका सिर घूम रहा होता है, वो लड़खड़ाने लगता है और बैलेंस खोकर नीचे गिर जाता है.

वीडियो का यही हिस्सा लोगों को सबसे ज़्यादा हंसा रहा है. जिसने भी इसे देखा, वो अपनी हंसी नहीं रोक पाया. हालांकि कई लोगों ने ये भी कहा कि मज़ाक अपनी जगह है, लेकिन इस तरह की हरकतें ख़तरनाक भी हो सकती हैं. क्योंकि बंद टंकी के अंदर हवा की कमी या सिर घूमने की वजह से किसी को चक्कर आ सकते हैं या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है.

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. किसी ने लिखा, दोस्त ऐसे नहीं होते, दुश्मन भी इतना नहीं करता, तो किसी ने कहा, भाई की सफाई तो हो गई, लेकिन खुद भी घूम गया. वहीं कुछ लोगों ने इसे देशी जुगाड़ एंटरटेनमेंट बता दिया.

यहां देखिए वीडियो

इस तरह के वीडियो अक्सर हमें यह याद दिला देते हैं कि सोशल मीडिया पर कंटेंट की कोई सीमा नहीं है. लोग हर दिन कुछ नया, कुछ हटके दिखाने की कोशिश में लगे रहते हैं. कई बार ये कोशिशें मनोरंजन के लिए होती हैं, तो कभी-कभी हद से ज़्यादा मज़ाक नुकसानदेह भी साबित हो सकता है.



Exit mobile version