डिलिवरी बॉय का इमोशनल मैसेज
गिग इकॉनमी यानी ऑन-डिमांड काम करने वाली व्यवस्था ने ग्राहकों के लिए जरूर सुविधा और तेजी बढ़ाई है. कुछ ही क्लिक में खाना, फूल, या कोई भी वस्तु हमारे दरवाजे तक पहुंच जाती है, लेकिन इस सुविधा की असली कीमत वह लोग चुका रहे हैं, जो इन सेवाओं को संभव बनाते हैं-डिलीवरी एग्जीक्यूटिव्स. ये कर्मचारी लंबे घंटे काम करते हैं, मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हैं, और इसके बावजूद उन्हें बेहद कम भुगतान मिलता है. हाल ही में एक डिलीवरी बॉय का संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने इस इंडस्ट्री की कठोर सच्चाई को उजागर कर दिया.
यह घटना Ferns N Petals के एक ग्राहक द्वारा शेयर की गई. ग्राहक ने एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जिसमें डिलीवरी बॉय ने उनसे एक छोटा-सा अनुरोध किया था. जिस देखने के बाद हर किसी की आंखें नम हो गई. डिलीवरी बॉय का यह संदेश सरल था, पर बेहद भावुक. उसने लिखा कि नमस्ते सर/मैडम, मैं Ferns and Petals का डिलीवरी बॉय हूं. आपका ऑर्डर समय पर पहुंचा दिया गया है. आपको एक फीडबैक लिंक मिलेगा, कृपया उस पर 10 की रेटिंग दें और उसका स्क्रीनशॉट मुझे भेज दें. इससे मुझे ₹10 का बोनस मिलेगा. आपका बहुत धन्यवाद, यह मेरे लिए बहुत मददगार होगा.
यहां देखिए पोस्ट
This made me swell up pic.twitter.com/O5KYicUphq
— Varun Agarwal (@varun067) October 15, 2025
यह पोस्ट X (पहले ट्विटर) पर वरुण अग्रवाल नामक यूज़र ने साझा की और कैप्शन में लिखा कि यह संदेश पढ़कर दिल भर आया. पोस्ट के वायरल होते ही सैकड़ों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. कई यूज़र्स ने उस डिलीवरी बॉय के लिए सहानुभूति और सम्मान व्यक्त किया. एक यूज़र ने कमेंट किया कि क्या आप उससे उसका QR कोड मंगवा सकते हैं? हम सब मिलकर उसे कुछ छोटा सा तोहफा देना चाहेंगे. एक अन्य ने लिखा कि कई लोगों की जिंदगी में कितनी मुश्किलें हैं, यह पढ़कर दिल टूट गया.
इस पोस्ट ने एक बड़ी चर्चा छेड़ दी है. क्या हमारे समाज में इन मेहनती लोगों के साथ उचित व्यवहार हो रहा है? कंपनियाँ जो अरबों का कारोबार करती हैं, वे अपने कर्मचारियों को इतना भी भुगतान नहीं कर पातीं कि उन्हें ₹10 के बोनस के लिए ग्राहकों से विनती करनी पड़े?
