Viral: भोजपुरी में किया जबरदस्त रैप, इस लड़के ने सोशल मीडिया हिला डाला; आपने देखा VIDEO?

लड़के ने भोजपुरी में गाया रैप सॉन्गImage Credit source: Instagram/mithila_cypher

अंग्रेजी गानों में तो रैप आम बात है, लेकिन पिछले कुछ सालों में पंजाबी और हिंदी गानों में भी रैप डालने की प्रथा खूब बढ़ी है. आपको जानकर हैरानी होगी कि अब तो भोजपुरी में भी रैप होने लगे हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें एक लड़का भोजपुरी में ऐसा जबरदस्त रैप करता नजर आता है कि लोग देखते ही रह गए. उसके रैप करने का अंदाज, उसकी लय और जोश ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है. आमतौर पर भोजपुरी गाने और उनपर डांस के वीडियोज वायरल होते हैं, लेकिन इस बार रैपर लड़का वायरल हो रहा है. उसने अपने स्टाइल और टैलेंट से लोगों का दिल जीत लिया है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि टी-शर्ट पहने, हाथ में मोबाइल लिए और गले में एक छोटा साउंड बॉक्स लटकाए लड़का कैसे भोजपुरी में रैप कर रहा है. उसके हाव-भाव और आवाज में ऐसा आत्मविश्वास है कि सुनने वाले भी झूम जाएं. उसने भोजपुरी के शब्दों को रैप के अंदाज में ऐसे पिरोया है कि सुनकर लोग हैरान हैं. कुछ तो कह रहे हैं कि अगर इस लड़के को सही मौका मिला, तो वो भोजपुरी रैप को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है. इसीलिए कहा जाता है कि टैलेंट किसी गांव, शहर या भाषा का मोहताज नहीं होता. बस इंसान के अंदर जुनून और आत्मविश्वास होना चाहिए और फिर पूरी दुनिया ताली बजाने पर मजबूर हो जाती है.

लाखों बार देखा जा चुका वीडियो

इस शानदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर mithila_cypher नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3 मिलियन यानी 30 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 3 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख किसी ने कहा कि ‘भोजपुरी में ऐसा रैप पहले कभी नहीं सुना गजब टैलेंट है भाई में’, तो किसी ने कहा कि ‘इसको तो मुंबई जाकर बड़ा रैपर बनना चाहिए’. वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे भोजपुरी भाषा के लिए गर्व का पल बताया है कि अब भोजपुरी में रैप सॉन्ग बनने लगे हैं.

यहां देखें वीडियो



Exit mobile version