Viral Video: इस शख्स को अपनी मां समझता है ये नन्हा जेब्रा, कहानी सुन भावुक हुए लोग

अनाथ जेब्रा और उसका केयरटेकर
Image Credit source: Instagram/@sheldricktrust

केन्या के शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट (Sheldrick Wildlife Trust) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक जेब्रा का बच्चा जो अनाथ हो गया है अपने केयरटेकर के साथ नजर आ रहा है. इसमें यह दिखाया गया है कि एक केयरटेकर ने कैसे जेब्रा के बच्चे को उसकी मां का प्यार देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया. इस वीडियो को देखकर लाखों नेटिजन्स का दिल भर आया है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप ‘बोंबी’ नाम की बेबी जेब्रा को अपने केयरटेकर पीटर से चिपके हुए देखा जा सकता है. बोंबी को इसी साल के शुरुआत में तब रेस्क्यू किया गया था, जब शेरों ने उसकी मां को मार डाला था. जब उसे ट्रस्ट लाया गया, तब वह बुरी तरह जख्मी थी, और उसे चौबीसों घंटे केयर की जरूरत थी.

जेब्रा पैटर्न वाली कोट से मिला मां का दुलार

शेल्ड्रिक ट्रस्ट ने बताया कि बोंबी को उसकी मां का एहसास कराने के लिए केयरटेकर पीटर जेब्रा पैटर्न वाली एक खास कोट पहनता है. चूंकि, जेब्रा के बच्चे अपनी मां की धारीदार बनावट को पहचानते हैं, इसलिए बोंबी को पीटर के साथ घुलने-मिलने में परेशानी नहीं हुई. अब वो उसे ही अपनी मां समझती है.

@sheldricktrust इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर हुए इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह वीडियो देखकर लोग खूब इमोशनल हो रहे हैं कमेंट सेक्शन में अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो, एक अनाथ जेब्रा और उसका केयरटेकर

एक यूजर ने कमेंट किया, बोंबी और पीटर दोनों ही बहुत क्यूट हैं. दूसरे ने कहा, बोंबी पीटर को बहुत प्यार करती है. एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत ही क्यूट वीडियो. इसने दिल को छू लिया.



Exit mobile version